- Home
- States
- Maharastra
- न अफेयर न रिलेशन में प्रॉब्लम, फिर क्या हुआ जो दूल्हा-दुल्हन 24 घंटे में लिया तलाक
न अफेयर न रिलेशन में प्रॉब्लम, फिर क्या हुआ जो दूल्हा-दुल्हन 24 घंटे में लिया तलाक
महाराष्ट्र के पुणे में दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी के 24 घंटे के अंदर अलग होने का फैसला कर लिया। यानि सुहागरात भी नहीं बनाई और सुबह वह वकील के पास तलाल का आवेदन लेकर पहुंचे थे। दोनों ने शांति से आपसी सहमति से यह फैसला किया।

शादी के करने के 24 घंटे के अंदर हुए अलग
महाराष्ट्र के पुणे से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिस पर कोई यकीन नहीं कर पा रहा है। अपनी मर्जी और धूमदाम से शादी करने वाले दूल्हा-दुल्हन ने 7 फेरे लेने के 24 घंटे के अंदर ही अलग होने का फैसला कर लिया। यूं कहें कि सुहागरात भी नहीं बनाई और आपसी सहमति से तलाक ने के लिए अगली सुबह कोर्ट पहुंच गए।
ना अफेयर ना दहेज फिर क्यों अलग
जैसे ही यह खबर रिश्तेदारों और परिवार को पता चली तो हड़कंप मचा गया। सभी एक ही सवाल कर रहे थे कि आखिर ऐसा क्या हो गया जो, इतना बड़ा कदम उठा लिया। क्योंकि ना तो दोनों का कहीं कोई अफेयर है और ना ही दोनों शारीरिक रूप से कमजोर हैं। इतना ही नहीं उनके परिवार में दहेज को लेकर भी ऐसा कुछ नहीं हुआ कि विवाद की स्थिति बने।
दोनों के आपस में विचार मैच नहीं हुए
तलाक कराने वाले दोनों के एडवोकेट रानी सोनावणे ने बताया कि दरअसल, शादी की रात ही दोनों के बीच गंभीर मतभेद हो गए थे। यानि दोनों अलग-अलग विचारों वाले थे, जो आपस में मैच नहीं हुए, इसलिए उन्होंने शांति से आपस में बैठकर आपसी सहमति से अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया। दोनों अगली सुबह से ही अलग अलग रहने लगे।
पति ने अलग होने की बताई ये वजह
वकील ने बताया कि दोनों ने एक दूसरे को तीन साल से जानते थे, वह एक दूसरे से प्यार करते थे। परिवार की सहमति से उन्होंने लव मैरिज की थी। शादी के बाद पति ने पत्नी को बताया कि वह एक जहाज पर काम करता है। उसकी पोस्टिंग हमेशा बदलती रहती है, कभी कभी साल में तीन से चार जगह बदली हो जाती है। इसी को देखते हुए दोनों ने अलग अलग होने का फैसला कर लिया।
अलग होने के बाद सबसे बड़ा सवाल?
दोनों के अलग अलग होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब दोनों तीन साल से एक दूसरे को जानते थे, तब उन्होंने इस टॉपिक पर क्यों बात नहीं की। वहीं एडवोकेट सोनावणे ने भी हैरानी जताई कि शादी से पहले इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा क्यों नहीं हुई।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।