Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • Mumbai Rain Alert: बेलापुर से डोंगी पॉइंट तक तबाही! तटीय इलाके क्यों हो गए रेड जोन में?

Mumbai Rain Alert: बेलापुर से डोंगी पॉइंट तक तबाही! तटीय इलाके क्यों हो गए रेड जोन में?

Mumbai monsoon update: मुंबई में बारिश या खतरे की घंटी? लगातार बरसात के बीच IMD का ऑरेंज अलर्ट, 4 मीटर ऊंची लहरों की चेतावनी! बाढ़, ट्रैफिक और हाईटाइड के खतरों के बीच क्या थमेगी ये आफ़त? जानें क्या कहती है मौसम की भविष्यवाणी… 

Surya Prakash Tripathi | Published : Jun 17 2025, 09:11 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
मुंबई में आफत की बारिश! या कोई बड़ी चेतावनी?
Image Credit : iSTOCK

मुंबई में आफत की बारिश! या कोई बड़ी चेतावनी?

Orange alert Mumbai: मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश अब सिर्फ मौसम नहीं, एक बड़ा अलर्ट बन चुकी है। शहर के कई हिस्सों में जलभराव और ट्रैफिक जाम से हाल बेहाल। लेकिन असली डर IMD की नई चेतावनी है, जिसमें समुद्री लहरों की ऊंचाई ने सबको चौंका दिया है!

210
IMD का अलर्ट: 4 मीटर तक उठ सकती हैं समुद्री लहरें
Image Credit : iSTOCK

IMD का अलर्ट: 4 मीटर तक उठ सकती हैं समुद्री लहरें

मौसम विभाग ने कहा है कि डोंगी पॉइंट से बेलापुर तक 3.5 से 4 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। 17 जून रात तक समुद्र से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। मछुआरों और पर्यटकों को विशेष रूप से अलर्ट किया गया है।

Related Articles

Mumbai Heavy Rain Alert: कहां-कहां जारी है बारिश का कहर? जानिए सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके
Mumbai Heavy Rain Alert: कहां-कहां जारी है बारिश का कहर? जानिए सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके
Honeymoon Murder Case: 15 दिन की शादी, फिर पति को कुल्हाड़ी से काट डाला! सांगली से आया 'हनीमून मर्डर' पार्ट2
Honeymoon Murder Case: 15 दिन की शादी, फिर पति को कुल्हाड़ी से काट डाला! सांगली से आया 'हनीमून मर्डर' पार्ट2
310
ऑरेंज अलर्ट: मुंबई डूबने की कगार पर?
Image Credit : iSTOCK

ऑरेंज अलर्ट: मुंबई डूबने की कगार पर?

IMD ने 16 और 17 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है मध्यम से भारी बारिश के साथ बाढ़ और ट्रैफिक अव्यवस्था का खतरा। प्रशासन अलर्ट पर है, लेकिन क्या तैयारी पूरी है?

410
दक्षिण मुंबई से वेस्टर्न सबर्ब तक जलभराव का कहर
Image Credit : iSTOCK

दक्षिण मुंबई से वेस्टर्न सबर्ब तक जलभराव का कहर

भारी बारिश से दक्षिण मुंबई और पश्चिमी उपनगरों में सड़कों पर पानी भर गया। सुबह 2 से 5 बजे के बीच मूसलाधार बारिश हुई। ट्रैफिक, लोकल ट्रेन और ऑफिस रूटीन बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

510
सावधानी जरूरी: मनोरंजन और ट्रैवल प्लान कैंसिल करें?
Image Credit : iSTOCK

सावधानी जरूरी: मनोरंजन और ट्रैवल प्लान कैंसिल करें?

IMD ने साफ कहा है– समुद्र के पास जाना बंद करें, एंटरटेनमेंट एक्टिविटीज टाल दें। लहरों की ऊंचाई और लगातार बारिश ने तटीय इलाकों को खतरे में डाल दिया है।

610
आज का मौसम अपडेट: कितनी बारिश और क्या होगा तापमान?
Image Credit : iSTOCK

आज का मौसम अपडेट: कितनी बारिश और क्या होगा तापमान?

17 जून को मुंबई का अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 26°C रहने की संभावना है। बादलों से ढका आसमान और रुक-रुककर होती बारिश शहर की रफ्तार को धीमा कर रही है।

710
अगले 48 घंटे: क्या थमेगी आफत या बढ़ेगा खतरा?
Image Credit : iSTOCK

अगले 48 घंटे: क्या थमेगी आफत या बढ़ेगा खतरा?

आने वाले 2 दिन बेहद अहम हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि मुंबई को अगले 48 घंटे तक सतर्क रहने की जरूरत है। ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। इसका मतलब है बाढ़ की आशंका और ज़ोरदार बारिश।

810
बदलते मौसम में कितना गिरा तापमान?
Image Credit : iSTOCK

बदलते मौसम में कितना गिरा तापमान?

IMD के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 26°C रहेगा। मौसम सुहाना ज़रूर हुआ है लेकिन इसके पीछे छिपा है एक खतरनाक पैटर्न – लगातार बढ़ती नमी और संभावित तूफानी हवाएं।

910
मनोरंजन बंद, तट पर तैनाती! क्या है अगला कदम?
Image Credit : iSTOCK

मनोरंजन बंद, तट पर तैनाती! क्या है अगला कदम?

समुद्र किनारे सभी गतिविधियां रोक दी गई हैं। तटरक्षक दल और NDRF टीमों को सतर्क कर दिया गया है। यदि हालात बिगड़े, तो मुंबई को फिर से लॉकडाउन जैसे हालात देखने पड़ सकते हैं।

1010
क्या मुंबई मानसून के सबसे डरावने हफ्ते में घुस चुकी है?
Image Credit : iSTOCK

क्या मुंबई मानसून के सबसे डरावने हफ्ते में घुस चुकी है?

लगातार बारिश, जलभराव, ऊंची लहरें और अलर्ट्स... सब कुछ इशारा कर रहे हैं कि मुंबई इस बार मानसून की मार झेलेगी।

Surya Prakash Tripathi
About the Author
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा डबल MA LLB की डिग्री हासिल की है। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं। क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। बीते समय में हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों के लिए डेस्क और फील्ड रिपोर्टिंग कर चुके हैं। Read More...
महाराष्ट्र समाचार
मानसून
 
Recommended Stories
Top Stories