मुंबई की कमला मिल परिसर में फिर भीषण आग, खौफनाक यादें हुईं ताजा
मुंबई कमला मिल्स परिसर में शुक्रवार सुबह आग लग गई। मिल के परिसर स्थित टाइम्स टावर में अचानक से तेज लपटें उठने लगी। इससे पूरे इलाके में धुंआ ही धंआ फैल गया। सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
15

Image Credit : x.com
मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड में आग से अफरातफरी
मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड में शुक्रवार सुबह आग लगने की घटना से अफरातफरी मच गई। आग टाइम्स टावर में लगी थी जिसके बाद दूर तक आसमान में काला धुंआ उड़ता ही नजर आ रहा था।
25
Image Credit : x.com
दमकल की 9 गाड़ियों ने बुझाई आग
कमला मिल्स के टाइम्स टावर में आग लगने की सूचना पर 9 दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। करीब तीन से चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
35
Image Credit : x.com
कमला मिल्स में लगी आग तीसरी से चौथी मंजिल तक फैली
कमला मिल्स परिसर के टाइम्स टावर में लगी आग तीसरी से चौथी मंजिल तक फैल गई। घटना में अभी तक किसी की जान जाने या हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।
45
Image Credit : x.com
याद आई 2017 की वो खौफनाक घटना
29 दिसंबर 2017 को कमला मिल्स के कंपाउंड में रेस्टोरेंट 1एबव और बार में आग लग गई थी। हादसे में 14 लोगों की जान चली गई थी। करीब 55 लोग घायल हो गए थे।
55
Image Credit : x.com
आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं
बिल्डिंग में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। घटना के कारणों की जांच की जाएगी।