सार

Mumbai Storm: मुंबई में अचानक मौसम बदला, धूल भरी आंधी से विजिबिलिटी कम हो गई है। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। धूल भरी आंधी चलने की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

Mumbai Storm: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शुक्रवार दोपहर के बाद मौसम ने अचानक करवट ली जिससे जनजीवन पर खासा असर पड़ा। आमतौर पर नमी भरे माहौल के लिए पहचाने जाने वाले इस शहर में दोपहर बाद तेज धूल भरी आंधी चली जिसने पूरे वातावरण को धुंधला कर दिया। शुक्रवार दोपहर के बाद मौसम ने अचानक करवट ली जिससे जनजीवन पर खासा असर पड़ा। दोपहर बाद तेज धूल भरी आंधी चली जिसने पूरे वातावरण को धुंधला कर दिया।

विजिबिलिटी काफी कम

शहरवासियों के अनुसार, दोपहर के समय आसमान पर अचानक धूल की मोटी परत छा गई जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। इसका असर ट्रैफिक पर भी पड़ा और कई स्थानों पर वाहन चालकों को धीमी रफ्तार से चलने के लिए मजबूर होना पड़ा। लोकल ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर देखा गया।

 

View post on Instagram
 

 

बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। हालांकि तूफान के बावजूद तापमान में कोई खास गिरावट नहीं होगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-यूपी में चढ़ा पारा, 42 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान! भीषण गर्मी के लिए रेड अलर्ट जारी

सांस लेने में लोगों को दिक्कत

इस अचानक बदले मौसम के कारण लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सांस लेने में दिक्कत और असहजता की शिकायतें की हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 6 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच आसमान साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन दिन के तापमान में कोई खास राहत नहीं मिलेगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री, और रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास बना रहेगा। आईएमडी ने पूरे महाराष्ट्र में असमय बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसका असर मुंबई और उसके उपनगरों के अलावा विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तर महाराष्ट्र जैसे क्षेत्रों पर भी पड़ेगा।