सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन की शुरुआत की। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर ज़ोर देते हुए उन्होंने शिक्षा के साथ कौशल विकास की भी बात कही।

मध्यप्रदेश न्यूज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना होगा। आज सिर्फ डिग्री लेने से काम नहीं चलेगा। हम युवाओं को आत्मनिर्भर भी बनाएंगे। आज शिक्षा के साथ-साथ हुनर ​​भी जरूरी है। सीएम ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं को हरसंभव योगदान देना चाहिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन का पहिया चार समुदायों के इर्द-गिर्द घूमता है। युवा, गरीब, महिला और किसान। सरकार की योजनाएं भी इन्हीं चारों के इर्द-गिर्द घूमती हैं। आज दुनिया में सबसे ज्यादा युवा आबादी भारत में है। इसलिए हम अपने दम पर जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए तीन बिंदु हैं- संवाद, क्षमता और समृद्धि। आज सिर्फ डिग्री लेने से काम नहीं चलेगा। हम युवाओं को आत्मनिर्भर भी बनाएंगे। आज शिक्षा के साथ-साथ कौशल भी जरूरी है।

यहां देखें वीडियो

YouTube video player