MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • 24 घंटे बाद 70 फीट गहरे बोरवेल से निकला 7 साल का बच्चा, लेकिन बाहर आते ही हार गया जिंदगी की जंग

24 घंटे बाद 70 फीट गहरे बोरवेल से निकला 7 साल का बच्चा, लेकिन बाहर आते ही हार गया जिंदगी की जंग

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरे लोकेश को 24 घंटे के बाद निकाल लिया गया। लेकिन बाहार आते ही मासूम जिंदगी की जंग हार गया। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

Arvind Raghuwanshi | Updated : Mar 15 2023, 01:52 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : mp news

विदिशा (मध्य प्रदेश). विदिशा जिले में बोरवेल में गिरे 7 साल के लोकेश को 24 घंटे की मेहनत बाद निकाल लिया गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान मासूम बच्चे की मौत हो गई। जिसे निकालने के लिए सरकार से लेकर प्रशासन ने पता नहीं कितने जतन किए, लेकिन मासूम बाहर आते ही जिंदगी की जंग हार गया।

26
Asianet Image
Image Credit : google

दरअसल, विदिशा जिले के कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बच्चे की मौत की पुष्टि की है। वहीं इस खबर के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दो दिन तक बच्चे के निकालने के लिए टक-टकी निगाहों से देख रहे माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना पर दुख जताते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने  पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

36
Asianet Image
Image Credit : google

बता दें कि यह दुखद घटना मंगलवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। जहां विदिशा की लटेरी तहसील के आनंदपुर के पास खेरखड़ी पठान क्षेत्र में खेलने के दौरान 7 साल का लोकेश बोरवेल में जा गिरा। बताया जाता है कि मासूम बंदरों के पीछे भाग रहा था, तभी सामने खुदा पड़े 70 फीट के बोरवेल में वह गिर गया।

46
Asianet Image
Image Credit : google

 बच्चा गिरते ही  करीब 45 फीट पर जा फंसा। जैसे ही यह खबर लोगों को पता चली तो भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस-प्रशासन भी स्पॉट पर हाजिर हो गया। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हालात पर नजर बनाए हुए थे। सीएम ने जिले के सभी अफसरों को बच्चे को सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए।

56
Asianet Image
Image Credit : google

एनडीआरएफ की टीम ने बच्चे का रेस्क्यू करने के लिए पहुंची। चार जेसीबी की मदद से पैरेलल 50 फीट गड्ढा खोदा गया।  गतिविधि पर  नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। बच्चे के लिए अंदर  गड्ढे में ही  ऑक्सीजन भी उपलब्ध कराई गई।

66
Asianet Image
Image Credit : google

घटनास्थल पर प्रशासनिक दल के साथ हर स्थिति से निपटने के लिए सारे साधन उपलब्ध कराए गए। मौके पर डॉक्टरो की टीम भी मौजूद रही, स्थानीय लोगों से लेकर अफसर और सरकार तक बच्चे के सलामती की दुआ की । जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, लटेरी एसडीएम हर्षल चौधरी, एडिशनल एसपी समीर यादव मौजूद थे। आखिर में बच्चा निकला तो सही, लेकिन जिदंगी की जंग हार गया।

Arvind Raghuwanshi
About the Author
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी, 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और स्टेट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। उन्हें नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव है। वह दैनिक भास्कर, पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories