Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • सात फेरे लिए, 7 दिन भी ना निभाए...10वीं फेल सोनम कैसे बनी बिजनेस क्वीन और फिर मर्डर मास्टरमाइंड?

सात फेरे लिए, 7 दिन भी ना निभाए...10वीं फेल सोनम कैसे बनी बिजनेस क्वीन और फिर मर्डर मास्टरमाइंड?

Sonam Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी हत्याकांड में सामने आई चौंकाने वाली कहानी – 10वीं में फेल हुई लड़की कैसे बनी करोड़ों के कारोबार की मैनेजर और आखिर क्यों अपने पति की जान ली? पढ़ें पूरी मर्डर मिस्ट्री।

Surya Prakash Tripathi | Updated : Jun 10 2025, 02:31 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
111
1. कमजोर छात्रा से करोड़ों के कारोबार तक
Image Credit : Social Media

1. कमजोर छात्रा से करोड़ों के कारोबार तक

सोनम रघुवंशी, जो कभी 10वीं कक्षा में फेल हो चुकी थी, ने प्राइवेट परीक्षा देकर अपनी पढ़ाई पूरी की थी। 12वीं भी ऐसे ही पास की और धीरे-धीरे अपने पिता देवी सिंह के प्लायवुड बिजनेस में शामिल हो गई। इंदौर सहित पूरे मध्यप्रदेश में बिक्री की जिम्मेदारी सोनम के पास थी।

211
2.  कारोबार में एक्टिव, राज से रिश्ते यहीं बने
Image Credit : X

2. कारोबार में एक्टिव, राज से रिश्ते यहीं बने

पिता देवी सिंह के कारोबार को बढ़ाने में सोनम की बड़ी भूमिका थी। इसी दौरान प्लायवुड यूनिट में काम करने वाले कर्मचारी राज कुशवाहा से उसके रिश्ते बने जो आगे चलकर इस हत्या की वजह भी बने।

Related Articles

'राजा करीब आ रहा है, मुझे पसंद नहीं'– चैट से खुला खौफनाक प्लान...तो क्या सोनम प्रेग्नेंनेंट है?
'राजा करीब आ रहा है, मुझे पसंद नहीं'– चैट से खुला खौफनाक प्लान...तो क्या सोनम प्रेग्नेंनेंट है?
'मार दो इसे!'…राजा को खाई में धक्का देकर कौन बोला? पुलिस के सामने खुली हत्याकांड की खौफनाक स्क्रिप्ट
'मार दो इसे!'…राजा को खाई में धक्का देकर कौन बोला? पुलिस के सामने खुली हत्याकांड की खौफनाक स्क्रिप्ट
311
3. हत्या के बाद ट्रांजिट रिमांड पर
Image Credit : Social Media

3. हत्या के बाद ट्रांजिट रिमांड पर

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम फरार हो गई थी। यूपी के गाजीपुर में ढाबे पर मदद मांगते वक्त पुलिस ने उसे पकड़ा। वह नेपाल भागने की फिराक में थी। अब वह तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर है।

411
4.  मोहल्ला और पड़ोसी हैरान
Image Credit : X

4. मोहल्ला और पड़ोसी हैरान

पड़ोसियों का कहना है कि सोनम एक सीधी-सादी और सामान्य लड़की थी, जो अपने काम से काम रखती थी। मीडिया के पहुंचने पर परिवार ने बात करने से मना कर दिया।

511
5.  सोशल मीडिया पर भाई की बहन का दर्द
Image Credit : Social Media

5. सोशल मीडिया पर भाई की बहन का दर्द

राजा की बहन सृष्टि ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उसने कहा, “सात जन्म निभाने का वादा किया था, लेकिन सात दिन भी साथ नहीं रही… अगर पसंद नहीं था तो छोड़ देती, मारा क्यों?”

611
6. मंत्री का तंज और राष्ट्रीय बहस
Image Credit : Social Media

6. मंत्री का तंज और राष्ट्रीय बहस

मेघालय के पर्यटन मंत्री तेम्जेन अलोंग ने इस केस पर लिखा – "बीवी ने रची चाल, चर्चा का केंद्र बना उत्तर-पूर्व।" सोशल मीडिया पर नॉर्थ ईस्ट को बदनाम करने को लेकर बहस छिड़ी है।

711
7. गाइड की गवाही से हुआ केस खुलासा
Image Credit : social Media

7. गाइड की गवाही से हुआ केस खुलासा

मेघालय में एक गाइड ने पुलिस को बताया कि उसने सोनम को तीन युवकों के साथ देखा था। यही जानकारी मामले को सुलझाने में अहम साबित हुई।

811
8. पुलिस का कहना – ये मर्डर प्लान था
Image Credit : social Media

8. पुलिस का कहना – ये मर्डर प्लान था

पुलिस के अनुसार सोनम, राज कुशवाहा और अन्य आरोपियों ने मिलकर पहले से योजना बनाई थी। पुलिस ने BNS की धाराएं 103, 309 व 238 लगाई हैं जिनमें मृत्युदंड तक का प्रावधान है।

911
 9. हत्या के पीछे प्रेम, झूठ और चालाकी
Image Credit : social Media

9. हत्या के पीछे प्रेम, झूठ और चालाकी

राजा से शादी कर चुकी सोनम का अपने पुराने प्रेमी राज से संबंध खत्म नहीं हुआ था। राजा के साथ वह सिर्फ दिखावे का रिश्ता निभा रही थी और हनीमून के बहाने उसे मेघालय ले जाकर हत्या कर दी।

1011
10. गिरफ्तार आरोपी और सबूत
Image Credit : Social Media

10. गिरफ्तार आरोपी और सबूत

अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं – राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी। पुलिस जल्द ही हत्या की हर डिटेल कोर्ट में पेश करेगी।

1111
11. सवाल – क्या वाकई सोनम निर्दोष है?
Image Credit : X

11. सवाल – क्या वाकई सोनम निर्दोष है?

सोनम का दावा है कि वह अपहरण की शिकार हुई, उसे ढाबे के पास छोड़ दिया गया। लेकिन उसके इस बयान और मोबाइल लोकेशन, गवाहों के बयान से कहानी उलझी है। अब सच्चाई सामने आएगी शिलांग पुलिस की चार्जशीट से।

Surya Prakash Tripathi
About the Author
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा डबल MA LLB की डिग्री हासिल की है। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं। क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। बीते समय में हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों के लिए डेस्क और फील्ड रिपोर्टिंग कर चुके हैं। Read More...
मध्य प्रदेश अपराध समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories