सार

मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना 2025 के तहत गरीब परिवारों को अपना घर बनाने के लिए मुफ्त आवासीय भूखंड दिए जा रहे हैं। पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी प्राप्त करें।

Mukhyamantri Awasiy Bhu Adhikar Yojana: हर परिवार का सपना होता है कि उसका खुद का घर हो, लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण कई लोग यह सपना पूरा नहीं कर पाते। इसी को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना 2024 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों को गांवों में मुफ्त आवासीय भूखंड दिए जाएंगे, जिससे वे अपना घर बना सकें।

MP Housing Scheme: योजना का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब एवं बेघर परिवारों को मुफ्त आवासीय भूमि प्रदान करना है, जिससे वे सरकारी योजनाओं और बैंक ऋण का लाभ उठाकर अपना खुद का घर बना सकें।

MP Housing Scheme के मुख्य लाभ

  • 1. मुफ्त आवासीय भूखंड उन सभी गरीब परिवारों को दिए जाएंगे जिनके पास अपना घर नहीं है।
  • 2. सरकार की अन्य आवासीय योजनाओं एवं बैंक लोन का लाभ उठाने का मौका मिलेगा।
  • 3. ग्राम पंचायत क्षेत्र में सुरक्षित प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • 4. योजना का लाभ सभी पात्र परिवारों को मिलेगा, चाहे वे किसी भी जाति या समुदाय से हों।

Mukhyamantri Awasiy Bhu Adhikar Yojana के लिए पात्रता

  • 1. परिवार के पास स्वतंत्र रूप से रहने के लिए घर नहीं होना चाहिए।
  • 2. परिवार के पास 5 एकड़ से कम कृषि भूमि होनी चाहिए।
  • 3. परिवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की पात्रता सूची में होना चाहिए।
  • 4. परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • 5. परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में नहीं होना चाहिए।
  • 6. जिस ग्राम पंचायत में भूखंड चाहिए, वहां 1 जनवरी 2021 तक मतदाता सूची में नाम होना चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया (ऑनलाइन और ऑफलाइन) क्या है?

फ्री प्लॉट के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

  • 1. आधिकारिक पोर्टल SAARA MP पर जाएं।
  • 2. "मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना" पर क्लिक करें।
  • 3. "आवेदन करें" विकल्प चुनें।
  • 4. नया आवेदन फॉर्म भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • 5. आवेदन जमा करें और पुष्टि प्राप्त करें।

ऑफलाइन आवेदन करने के लिए क्या करना होगा?

  • 1. ग्राम पंचायत के सचिव या पटवारी से संपर्क करें।
  • 2. SAARA पोर्टल के माध्यम से आवेदन पत्र भरें।
  • 3. आवेदन की जांच के बाद पात्रता सूची तैयार की जाएगी।
  • 4. तहसीलदार द्वारा अंतिम सूची तैयार कर भूखंड आवंटन किया जाएगा।

Awasiy Bhu Adhikar Yojana के लिए जरूरी डाक्यूमेंट क्या हैं?

  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. उम्र का प्रमाण
  5. पहचान पत्र
  6. बैंक खाता विवरण
  7. मोबाइल नंबर
  8. पासपोर्ट साइज फोटो

योजना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल

Q 1. क्या यह योजना केवल महिलाओं के लिए है?

A. नहीं, पात्रता पूरी करने वाला कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है।

Q 2. अगर परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में है, तो क्या होगा?

A. इस स्थिति में परिवार योजना के लिए पात्र नहीं होगा।

Q 3. क्या अन्य राज्यों के लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं?

A. नहीं, यह योजना केवल मध्य प्रदेश के निवासियों के लिए ही है।