MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • IMD ने जारी किया MP के लिए खतरे का अलर्ट, कई जिलों में 150% तक पानी गिरने का अनुमान

IMD ने जारी किया MP के लिए खतरे का अलर्ट, कई जिलों में 150% तक पानी गिरने का अनुमान

IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 2025 में मध्यप्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है। जबलपुर, शहडोल, भोपाल और इंदौर समेत कई जिलों में 150% तक बारिश हो सकती है। जानिए किस जिले में कितनी बारिश का अनुमान।

2 Min read
Surya Prakash Tripathi
Published : Apr 16 2025, 08:33 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
MP में मेघराजा की मेहरबानी या कहर?
Image Credit : Social Media

MP में मेघराजा की मेहरबानी या कहर?

MP Weather Alert 2025: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मध्यप्रदेश के लिए 2025 के मानसून सीजन का पूर्वानुमान जारी किया है। इस साल राज्य में सामान्य से अधिक यानी 104-106% बारिश की उम्मीद जताई गई है। कई जिलों में 150% तक बारिश होने की संभावना है।

27
जबलपुर और शहडोल होंगे सबसे ज्यादा भीगने वाले संभाग
Image Credit : Social Media

जबलपुर और शहडोल होंगे सबसे ज्यादा भीगने वाले संभाग

IMD की रिपोर्ट के अनुसार जबलपुर और शहडोल संभागों में इस बार सामान्य से 160% तक बारिश हो सकती है। मंडला, डिंडोरी, उमरिया और कटनी जैसे जिलों में जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है।

Related Articles

CRPF Rising Day 2025: MP के दो दिवसीय दौरे पर अमित शाह, जानें क्यों है यह दौरा अहम
CRPF Rising Day 2025: MP के दो दिवसीय दौरे पर अमित शाह, जानें क्यों है यह दौरा अहम
"हर रात चीखती थी मां..." – नाबालिग बेटे के दिल में पलती नफरत बनी पिता के कत्ल की वजह!
"हर रात चीखती थी मां..." – नाबालिग बेटे के दिल में पलती नफरत बनी पिता के कत्ल की वजह!
37
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में भी टूट सकता है रिकॉर्ड
Image Credit : Social Media

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में भी टूट सकता है रिकॉर्ड

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, शाजापुर, रतलाम और बड़वानी जैसे जिलों में भी 100% से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है। यहां का कोटा भी इस बार फुल होने की संभावना है।

47
जिलेवार आंकड़े: कहां कितनी बारिश होगी अनुमानित?
Image Credit : Social Media

जिलेवार आंकड़े: कहां कितनी बारिश होगी अनुमानित?

ज़िला / संभाग                                       अनुमानित वर्षा  प्रतिशत 

  • मंडला, डिंडोरी                   -                     160% या उससे अधिक 
  • श्योपुर, गुना, भिंड                -                     125-150% 
  • खरगोन, बालाघाट, छिंदवाड़ा       -              125% 
  • निवाड़ी, सागर, मऊगंज             -                94-106% 
  • भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नीमच            -          100% से अधिक
57
2024 में भी MP के 44 जिलों में कोटे से ज्यादा हुई थी बारिश
Image Credit : Social Media

2024 में भी MP के 44 जिलों में कोटे से ज्यादा हुई थी बारिश

पिछले साल भी भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर सहित 44 जिलों में कोटे से अधिक बारिश दर्ज की गई थी। इसके चलते सोयाबीन और गेहूं की पैदावार में बढ़ोतरी हुई थी। IMD का अनुमान सही बैठता है तो यह लगातार 7वां साल होगा जब सामान्य से अधिक बारिश होगी।

67
2017 सबसे सूखा साल, 2019 सबसे बारिश वाला
Image Credit : Social Media

2017 सबसे सूखा साल, 2019 सबसे बारिश वाला

पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, 2017 में सिर्फ 29.9 इंच बारिश हुई थी, जो औसत से काफी कम है। वहीं 2019 में रिकॉर्ड 53 इंच बारिश दर्ज की गई थी। साल 2024 में भी 44.1 इंच बारिश हुई जो औसत से काफी ऊपर है।

77
मई में जारी होगा मानसून का अगला अपडेट
Image Credit : Social Media

मई में जारी होगा मानसून का अगला अपडेट

IMD के अनुसार, मई के आखिरी हफ्ते में एक और अपडेट जारी होगा जिससे मानसून की और स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। तब तक किसान और आम जनता को तैयार रहने की सलाह दी गई है। अच्छी बारिश किसानों के लिए वरदान साबित होगी।

Surya Prakash Tripathi
About the Author
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved