Hunar training course Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश सरकार की नई योजना से 8वीं या 10वीं पास महिलाएं भी तकनीकी प्रशिक्षण लेकर नामी कंपनियों में नौकरी पा सकती हैं। हुनर प्रशिक्षण कोर्स के तहत ITI में विशेष स्किल ट्रेनिंग और 12वीं पास की मान्यता भी मिलेगी।

MP skill training for women: मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश की महिलाएं केवल आठवीं या दसवीं कक्षा पास करके भी तकनीकी ट्रेनिंग हासिल कर सकेंगी और देश की नामी कंपनियों में नौकरी पा सकेंगी। ‘हुनर प्रशिक्षण कोर्स’ के तहत सरकार ने राज्य भर के आईटीआई (ITI) संस्थानों में महिलाओं के लिए विशेष स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की है।

हुनर प्रशिक्षण कोर्स क्या है? महिलाओं को क्यों मिलेगा इसमें दूसरा मौका

जो महिलाएं किसी कारणवश अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ चुकी हैं, उनके लिए यह कोर्स एक दूसरा अवसर है। इस योजना के तहत उन्हें न केवल तकनीकी ट्रेनिंग दी जाएगी, बल्कि उन्हें पढ़ाई दोबारा शुरू करने और आधिकारिक रूप से 12वीं पास मान्यता भी दी जाएगी।

  • यह कोर्स विशेष रूप से 8वीं और 10वीं पास महिलाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है। 
  • महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार किसी भी ट्रेड में ट्रेनिंग ले सकती हैं। 
  • ट्रेनिंग के साथ हिंदी या अंग्रेजी में उत्तीर्ण होने पर उन्हें 12वीं की मान्यता प्राप्त मार्कशीट भी दी जाएगी।

कौन-कौन से कोर्स हैं उपलब्ध? पढ़ाई के साथ मिलेंगे आधुनिक स्किल्स

एमपी के टॉप तकनीकी संस्थानों में शुमार Government ITI Ujjain में इस योजना के तहत 25 से अधिक ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं।

महिलाओं के लिए रिजर्व सीट्स और उपलब्ध ट्रेनिंग कोर्स:

महिलाओं के लिए 35% सीटें आरक्षित

प्रमुख कोर्स: 

  1. योगा, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)
  2.  थ्री-डी मैन्युफैक्चरिंग 
  3. कंप्यूटर प्रोग्रामिंग 
  4. सीएनसी मशीन संचालन
  5.  इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) 
  6. फैशन टेक्नोलॉजी, ड्रेस डिजाइनिंग 
  7. मेकाट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रीशियन 
  8. हिंदी स्टेनोग्राफी, कंप्यूटर एप्लीकेशन आदि

यह भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi case: 5 लाख कैश, पिस्टल और गहनों से भरा बैग...किसने जलाया सबूत? SIT की पकड़ में नया मोहरा!

कैसे मिलेगी नौकरी और उच्च शिक्षा में प्रवेश?

इस स्किल ट्रेनिंग कोर्स के जरिए महिलाएं न सिर्फ नौकरी की योग्यता प्राप्त करेंगी, बल्कि उन्हें उच्च शिक्षा में भी सीधे प्रवेश का मौका मिलेगा।

  • ट्रेनिंग पूरी करने और 12वीं पास सर्टिफिकेट मिलने के बाद महिलाएं पॉलीटेक्निक डिप्लोमा के 2nd सेमेस्टर में सीधे प्रवेश ले सकती हैं। 
  • इसके बाद वे इंजीनियरिंग कॉलेज में सीधे 2nd year में एडमिशन पा सकती हैं।
  •  ITI पास महिलाओं के लिए रोजगार के ढेरों अवसर मौजूद हैं।

इन क्षेत्रों में खुले हैं रोज़गार के दरवाज़े

सरकार ने हुनरमंद महिलाओं को विभिन्न सेक्टर्स में नौकरी दिलाने के लिए रोजगार पोर्टल, प्लेसमेंट ड्राइव और इंडस्ट्री टाई-अप्स की व्यवस्था की है। महिलाएं निम्नलिखित क्षेत्रों में करियर बना सकती हैं:

  1. आईटी और कंप्यूटर सेक्टर
  2.  सोलर एनर्जी और इलेक्ट्रॉनिक्स 
  3. मेडिकल और हेल्थकेयर 
  4. मिल्क एंड मिल्क प्रोडक्ट्स 
  5. फैशन डिजाइनिंग 
  6. ऑटोमोबाइल और मैकेनिकल इंडस्ट्री

हुनर के साथ मिलेगा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

मध्य प्रदेश सरकार का यह कदम महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक गृहिणी से प्रोफेशनल तक की यात्रा को आसान बना रहा है। कम पढ़ी-लिखी महिलाओं को नई तकनीकी दुनिया से जोड़कर, उन्हें आत्मनिर्भर बनने का असली मौका मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: 82 KM का सफर, 1 घंटे से भी कम में? नमो भारत का सुपरफास्ट ट्रायल रन सफल