सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को समत्व भवन में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया का शॉल-श्रीफल और राजा भोज की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने पुष्प-गुच्छ भेंट किया।

भोपाल :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रविवार को समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने सौजन्य भेंट की।

केन्द्रीय खेल मंत्री श्री मंडाविया ने मुख्यमंत्री को पुष्प-गुच्छ भेंट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय खेल मंत्री का शॉल-श्रीफल एवं राजा भोज की प्रतिमा भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया।