सार

Laadli Behna Yojana: मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना से दो साल में साढ़े 3 लाख महिलाओं के नाम हटाए गए। समग्र पोर्टल से नाम डिलीट और आधार डीलिंक की शिकायतें बढ़ीं। जानिए पूरी जानकारी।

Laadli Behna Yojana: मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना (Laadli Behna Yojana Latest Update) को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। दो साल में साढ़े तीन लाख महिलाओं के नाम समग्र पोर्टल से डिलीट कर दिए गए हैं। हितग्राही महिलाएं लगातार शिकायत कर रही हैं कि उनका आधार समग्र पोर्टल से डीलिंक कर दिया गया है, जिससे वे योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से वंचित हो रही हैं।

MP के कलेक्टरों के पत्र से खुलासा

आगर मालवा और बैतूल जिलों के कलेक्टरों ने एमपी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPSEDC) को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर ध्यान आकर्षित किया है। आगर मालवा कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में 58 महिलाओं के नाम समग्र पोर्टल से हटाए गए और 142 महिलाओं का आधार समग्र से डीलिंक कर दिया गया है। इसी तरह, बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने भी 169 महिलाओं के नाम योजना से डिलीट किए जाने की जानकारी दी है।

MP सरकार का क्या कहना है?

महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि कुछ जिलों से इस तरह की शिकायतें आई हैं, और सरकार इस पर जांच करवाकर सुधार कराएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

पात्र महिलाओं की संख्या लगातार कम क्यों हो रही है?

लाड़ली बहना योजना (Laadli Behna Yojana Latest Update) के तहत सितंबर 2023 में सबसे अधिक 1.30 करोड़ महिलाएं लाभार्थी थीं, लेकिन फरवरी 2025 तक यह संख्या घटकर 1.27 करोड़ हो गई है। सरकार का कहना है कि 60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं स्वतः योजना से बाहर हो रही हैं और कई महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति बदलने के कारण अपात्र हो रही हैं।

यह भी पढ़ें…अनोखी शादी: मंडप में इनकम टैक्स अफसर ने ठुकराया टीका, वजह जान रह जाएंगे हैरान!

किन महिलाओं को लाड़ली बहन योजना से हटाया जा सकता है?(Laadli Behna Yojana 2025)

  1. आयकर दाता परिवारों की महिलाएं
  2. सरकारी नौकरी या पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं
  3. जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक हो
  4. संयुक्त रूप से 5 एकड़ से अधिक जमीन रखने वाले परिवार
  5. चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर सहित) रखने वाले परिवार
  6. केंद्र या राज्य सरकार से ₹1000 प्रतिमाह से अधिक सहायता प्राप्त करने वाली महिलाएं

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत और वर्तमान स्थिति (Laadli Behna Yojana 2025 Update)

मध्यप्रदेश सरकार ने 4 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में लाड़ली बहना योजना लॉन्च की थी। पहले महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह दिए जाते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर ₹1250 किया गया। सरकार ने इसे ₹3000 तक बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन अब तक यह लागू नहीं हुआ है।

कांग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप

मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना से हजारों महिलाओं के नाम डिलीट होने का मामला सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है। विपक्ष सरकार पर महिलाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगा रहा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि "बीजेपी सरकार ने बहनों को ₹3000 देने का वादा किया था, लेकिन सिर्फ ₹250 की वृद्धि हुई। अब हितग्राही महिलाओं के नाम भी हटाए जा रहे हैं। यह एक बड़ा धोखा है।" वहीं सरकार का कहना है कि यह प्रक्रिया पात्रता के आधार पर हो रही है। अब देखना होगा कि सरकार इस मुद्दे पर क्या कदम उठाती है।

यह भी पढ़ें… EV Policy 2025:इस राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों पर बंपर छूट,जानें सब्सिडी और फायदे