MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • MP में बनेगा ‘परशुराम लोक’, भव्यता देख दंग रह जाएंगे लोग, देखिए कैसा दिखेगा

MP में बनेगा ‘परशुराम लोक’, भव्यता देख दंग रह जाएंगे लोग, देखिए कैसा दिखेगा

Parshuram-Krishna Lok: मध्यप्रदेश के जनापाव कुटी में ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक’ बनाने का ऐलान हुआ है। 17 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाला यह प्रोजेक्ट धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा और श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बनेगा।

3 Min read
Author : Asianet News
Published : Apr 19 2026, 08:12 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
जनापाव कुटी से उठा बड़ा संदेश, आस्था और विकास साथ साथ
Image Credit : Asianet News

जनापाव कुटी से उठा बड़ा संदेश, आस्था और विकास साथ-साथ

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले स्थित जनापाव कुटी में भगवान परशुराम प्रकटोत्सव के मौके पर एक ऐसा ऐलान हुआ, जिसने धार्मिक आस्था के साथ पर्यटन और विकास को भी नई दिशा देने का संकेत दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यहां ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक’ के निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि यह स्थान आने वाले समय में देश ही नहीं, दुनिया भर के श्रद्धालुओं के लिए खास पहचान बनाएगा।

27
17 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनेगा भव्य लोक
Image Credit : Asianet News

17 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनेगा भव्य लोक

सीएम ने बताया कि इस परियोजना पर 17 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। इसका उद्देश्य एक ऐसा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र विकसित करना है, जहां लोग भगवान परशुराम और कृष्णा के जीवन, दर्शन और लीलाओं को करीब से समझ सकें। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव के साथ ‘पुण्य’ की अनुभूति भी होगी।

Related Articles

Related image1
श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा अलर्ट! 2 अमेरिकी नागरिक हिरासत में, बैग से निकला प्रतिबंधित डिवाइस
Related image2
होटल खाली, ट्रैफिक बंद… इस्लामाबाद में सन्नाटा क्यों? पाकिस्तान में कुछ बड़ा होने वाला!
37
क्या-क्या होगा खास?
Image Credit : Asianet News

क्या-क्या होगा खास?

प्रस्तावित ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक’ को आधुनिक सुविधाओं और पौराणिक झलक के साथ विकसित किया जाएगा।

  • भगवान परशुराम और श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित संग्रहालय
  • पांच थीम आधारित दीर्घाएं—उत्पत्ति, स्वरूप, संतुलन, ध्यान और शस्त्र दीर्घा
  • अस्त्र-शस्त्र और युद्धकला की झलक
  • कांस्य प्रतिमाएं और 30 फीट ऊंचा भव्य प्रवेश द्वार
  • कथा मंच, गज़ेबो और व्यू पॉइंट
  • लैंडस्केपिंग और पाथवे की विशेष व्यवस्था

यह पूरा प्रोजेक्ट धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देने का काम करेगा।

47
परशुराम और कृष्ण के प्रभाव पर क्या बोले सीएम?
Image Credit : Asianet News

परशुराम और कृष्ण के प्रभाव पर क्या बोले सीएम?

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान परशुराम का प्रभाव सतयुग से लेकर त्रेतायुग और द्वापर तक देखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि भगवान राम के जीवन में भी परशुराम का महत्वपूर्ण स्थान रहा और भगवान कृष्ण के जीवन में भी उनका योगदान कम नहीं है।सीएम के मुताबिक, भगवान कृष्ण ने कठिन समय में परशुराम के आशीर्वाद और सुदर्शन चक्र के जरिए असंभव को संभव किया।

57
नदियों के पुनर्जीवन पर भी जोर
Image Credit : Asianet News

नदियों के पुनर्जीवन पर भी जोर

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनापाव क्षेत्र से निकलने वाली कई नदियों का जिक्र करते हुए उन्हें “धरती माता की धमनियां” बताया। उन्होंने गंभीर और अजनार नदी को पुनर्जीवित करने के लिए प्रशासन को योजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही नदी जोड़ो योजनाओं केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध का भी उल्लेख किया, जिन्हें किसानों के लिए गेम चेंजर बताया।

67
महिला आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना
Image Credit : Asianet News

महिला आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना

अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी को अधिकार देने के मामले में विपक्ष ने निराश किया है और भविष्य में महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

77
क्यों खास है जनापाव कुटी?
Image Credit : Asianet News

क्यों खास है जनापाव कुटी?

जनापाव कुटी को भगवान परशुराम की जन्मस्थली माना जाता है। यह स्थान धार्मिक दृष्टि से पहले ही महत्वपूर्ण है, लेकिन ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक’ बनने के बाद इसकी पहचान और भी व्यापक होने की उम्मीद है।

मध्यप्रदेश सरकार का यह प्रोजेक्ट केवल एक धार्मिक स्थल का विकास नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और पर्यटन को जोड़ने की एक बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है। अगर यह योजना तय समय पर पूरी होती है, तो जनापाव कुटी आने वाले वर्षों में देश के प्रमुख आध्यात्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल हो सकता है।

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News
Asianet News is a trusted name in Indian journalism, known for delivering accurate, timely, and impactful news. With decades of experience, we excel in covering regional, national, and international stories, ensuring our readers stay informed about the topics that matter most.Whether through breaking news, investigative features, or nuanced opinion pieces, Asianet News remains your reliable source for comprehensive and credible content.Stay connected with Asianet News for stories that matter
मध्य प्रदेश समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
MP News: जानापाव में बनेगा श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक, CM मोहन यादव का 17.50 करोड़ का ऐलान
Recommended image2
कुंभ की खूबसूरत साध्वी हर्षा रिछारिया ने उज्जैन में लिया संन्यास, अपना नाम तक बदला
Recommended image3
MP के आलीराजपुर में मातम : बचपन के 3 दोस्तों की मौत, जानिए कैसे एक साथ टूटीं सांसे
Recommended image4
पश्चिम बंगाल में 'कमल' खिलाने उतरे डॉ. मोहन यादव, कोलकाता में ताबड़तोड़ प्रचार,जनता से मांगा समर्थन
Recommended image5
West Bengal Election 2026: बंगाल में बदलाव की लहर, CM मोहन यादव बोले- अब विकास की ओर बढ़ेगी जनता
Related Stories
Recommended image1
श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा अलर्ट! 2 अमेरिकी नागरिक हिरासत में, बैग से निकला प्रतिबंधित डिवाइस
Recommended image2
होटल खाली, ट्रैफिक बंद… इस्लामाबाद में सन्नाटा क्यों? पाकिस्तान में कुछ बड़ा होने वाला!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved