वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा पेश किया गया लेखानुदान बजट 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक के लिए हैं। इसके बाद मध्यप्रदेश का पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। वर्ष 2024-25 के बजट में कुल राजस्व प्राप्तियां राशि 2,52,268.03 करोड़ रुपये है। जिसमें राज्य कर से राजस्व प्राप्तियां 96,553.30 करोड़ रुपये और गैर कर राजस्व प्राप्तियां 18,077.33 करोड़ रुपये है। बजट अनुमान में राजस्व व्यय 2,51,825.13 करोड़ रुपये है।
एक नजर में लेखानुदान बजट
- कुल राजस्व प्राप्तियां 2,52,268.03 करोड़।
- राज्य कर से राजस्व प्राप्तियां 96,553.30 करोड़ रुपए।
- गैर कर राजस्व प्राप्तियां 18,077.33 करोड़।
- बजट अनुमान में राजस्व व्यय 2,51,825.13 करोड़ रुपए।
- पुनरीक्षित अनुमान में राजस्व व्यय 2,31,112.34 करोड़ रुपए।
- बजट अनुमान में राजस्व आधिक्य 442.90 करोड़।
- कुल पूंजीगत प्राप्तियां का बजट अनुमान 59,718.64 करोड़ रुपए।
- कुल पूंजीगत परिव्यय का बजट अनुमान 59,342.48 करोड़ रुपए।