मध्यप्रदेश में 2018 में कुल मतदान 74.97 प्रतिशत हुआ था। वहीं 2023 में भी कुल मतदान 75 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है।यहां शाम 5 बजे तक मतदान का प्रतिशत 71.16 प्रतिशत तक पहुंच गया था। वहीं शाम 6 बजे तक मतदान का आंकड़ा 72.30 प्रतिशत तक पहुंच गया था। चूंकि मध्यप्रदेश में कई पोलिंग बूथ दूर दराज और गांवों में स्थित है। इस कारण फायनल आंकड़ा आने में कुछ समय लग सकता है।