- Home
- States
- Madhya Pradesh
- MP Tourism: उज्जैन में सबसे ज्यादा भीड़ लेकिन विदेशियों ने जिसे चुना वो शहर आपको चौंका देगा!
MP Tourism: उज्जैन में सबसे ज्यादा भीड़ लेकिन विदेशियों ने जिसे चुना वो शहर आपको चौंका देगा!
MP Tourism Boom: MP के एक शहर ने तोड़ा पर्यटन का रिकॉर्ड! उज्जैन में जुटी भीड़, विदेशी सैलानियों को खींच लाया खजुराहो… टाइगर ट्रेकिंग से लेकर मंदिर दर्शन तक, 13 करोड़ से ज्यादा ने किया MP की विरासत का साक्षात्कार—जानिए क्यों सब खिंचे चले आ रहे हैं?
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
MP टूरिज्म का धमाका - रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े
मध्य प्रदेश में बीते एक साल में आए 13.41 करोड़ टूरिस्ट आए। जिसमें सबसे ज्यादा भीड़ उज्जैन में महाकाल की नगरी उज्जैन बना देश-विदेश के पर्यटकों का केंद्र। साल 2024 में MP ने पर्यटन के सारे रिकॉर्ड तोड़े। उज्जैन में अकेले पहुंचे 7.32 करोड़ श्रद्धालु और टूरिस्ट।
विदेशी सैलानियों की पहली पसंद बना खजुराहो
देशी टूरिस्ट महाकाल लोक की ओर खिंचे, तो विदेशी खजुराहो की ओर। ग्वालियर-ओरछा को पीछे छोड़कर खजुराहो में 33,131 विदेशी पर्यटक पहुंचे। खजुराहो की स्थापत्य कला ने फिर से मोहा दिल।
धार्मिक स्थलों का जलवा - उज्जैन टॉप पर
2023 से 39% अधिक – महाकाल लोक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। 2023 में 5.28 करोड़ श्रद्धालुओं के मुकाबले 2024 में 7.32 करोड़ लोगों ने उज्जैन के महाकाल मंदिर और महाकाल लोक का दर्शन किया।
चित्रकूट, मैहर और ओंकारेश्वर में भी भीड़
चित्रकूट में 1 करोड़, मैहर में 1.33 करोड़ और ओंकारेश्वर में 24 लाख पर्यटक पहुंचे। जो यह साबित करता है कि इस वर्ष धार्मिक पर्यटन को नई उड़ान मिली है। श्रीराम वनगमन पथ, राजा राम लोक और देवी लोक जैसी परियोजनाएं केंद्र बिंदु रहीं।
टाइगर, जंगल और रोमांच के दीवाने भी पहुंचे MP
बांधवगढ़, कान्हा, पन्ना और पेंच जैसे नेशनल पार्कों में टाइगर देखने वालों की संख्या बढ़ी। विदेशी पर्यटक भी वाइल्डलाइफ टूरिज्म के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। 1.67 लाख विदेशी पर्यटक प्रदेश में आए।
प्राकृतिक खूबसूरती ने भी मोहा मन
पचमढ़ी, भेड़ाघाट, अमरकंटक, हनुवंतिया और सरसी आइलैंड जैसे प्राकृतिक स्थल पर्यटकों की पसंद बने। वाटर एडवेंचर, कैंपिंग और ट्रेकिंग जैसे अनुभवों ने युवाओं को खूब लुभाया।
यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में 15 नए नाम
ग्वालियर में तीन गुना पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में शामिल भोजपुर भी शामिल हो गया है। ग्वालियर को ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ म्यूजिक’ का दर्जा मिला है। जिससे मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत को नया मंच मिला है।
MP क्यों बना टूरिज्म का नया चैंपियन?
MP बना भारत का टूरिज्म पावरहाउस! साफ-सुथरे शहर, सुरक्षा, हेरिटेज, टाइगर रिजर्व और स्पिरिचुअल डेस्टिनेश के परफेक्ट कॉम्बिनेशन ने दिल जीत लिया। संस्कृति, वन्यजीव, धर्म और प्रकृति, चारों का बेजोड़ संगम देखने को मिल रहा है। पर्यटन सचिव शिव शेखर शुक्ला के अनुसार, यह ग्रोथ MP की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और सुरक्षित पर्यटन नीति का नतीजा है।