सार
Gwalior Crime News: ग्वालियर में शादी के 8 दिन बाद दुल्हन कैश और गहने लेकर फरार हो गई। दूल्हे को आधार कार्ड भी फर्जी मिला। पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
Looteri dulhan News: ग्वालियर में एक नवविवाहित जोड़े की खुशियों पर अचानक ग्रहण लग गया। शादी के महज 8 दिन बाद दुल्हन अपने ससुराल से गायब हो गई। लेकिन सिर्फ गायब ही नहीं हुई, बल्कि घर में रखे कैश, गहने और कीमती सामान भी अपने साथ ले गई। दूल्हे को जब इस बात का एहसास हुआ, तो उसके होश उड़ गए।
शादी हुई धूमधाम से, लेकिन दुल्हन के इरादे कुछ और थे!
ग्वालियर के रॉय कॉलोनी में रहने वाले शिवम कुमार की शादी बड़े अरमानों के साथ हुई थी। परिवार ने उसके लिए बहुत दिनों तक लड़की की तलाश की थी। इसी दौरान शमशाबाद, आगरा में रहने वाली उसकी बहन के ससुर ने भोपाल की एक लड़की का रिश्ता सुझाया। बातचीत के बाद शादी तय हुई और फिर धूमधाम से दोनों की शादी हो गई। सब कुछ एक सपने जैसा था, लेकिन यह सपना जल्द ही बुरे सपने में बदल गया।
8 दिन तक सबकुछ नॉर्मल, फिर अचानक हुआ ये बड़ा खेल!
शादी के बाद शिवम अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर ग्वालियर आ गया। पहले कुछ दिन तक सबकुछ सामान्य था। लेकिन आठवें दिन जैसे ही वह फैक्ट्री से घर लौटा, तो उसे एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है। घर में सन्नाटा था, उसकी पत्नी कहीं नहीं थी।
शिवम ने सबसे पहले पूजा को कॉल किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ था। घबराए हुए उसने अपनी बहन को फोन किया और घर में उसका इंतजार करने लगा। लेकिन जब घंटों तक कोई जवाब नहीं आया, तो उसे शक हुआ कि कोई बड़ी साजिश हो चुकी है।
जब खुला राज – दुल्हन निकली ठग, आधार कार्ड भी फर्जी!
शिवम को जब पूजा पर शक हुआ, तो उसने पहले उसके दस्तावेजों की जांच की। जैसे ही वह आधार कार्ड की सच्चाई जानने पहुंचा, उसकी आंखें फटी रह गईं। आधार कार्ड फर्जी निकला! यह सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
लॉकर टूटा, कैश और गहने गायब – पूरी तरह लूट कर गई ठग दुल्हन!
घबराए हुए शिवम ने घर में रखे गहने और कैश चेक किए, तो उसकी हालत और खराब हो गई। लॉकर खाली पड़ा था, सारे जेवर और नकदी गायब थे! साफ था कि उसकी दुल्हन उसे धोखा देकर भाग चुकी थी। इतनी बड़ी धोखाधड़ी के बावजूद शिवम ने अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अगर शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई जरूर होगी।
यह भी पढ़ें: Sambhal controversy: सीओ अनुज चौधरी की जान को खतरा? पिता ने सीएम योगी से मांगी सुरक्षा!