MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • इंटरनेशनल सेक्स वर्कर्स डे: मध्य प्रदेश का रायसेन जिला और सूखा गांव के सेक्स वर्करों की कहानी

इंटरनेशनल सेक्स वर्कर्स डे: मध्य प्रदेश का रायसेन जिला और सूखा गांव के सेक्स वर्करों की कहानी

international sex workers day 2023: आज इंटरनेशनल सेक्स वर्कर्स डे है, इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं मध्य प्रदेश के एक ऐसे गांव की कहानी, जहां महिलाएं अपने परिवार के सामने पराए मर्दों के साथ शारीरिक सबंध बनाती हैं। 

Arvind Raghuwanshi | Published : Jun 02 2023, 08:00 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : google

रायसेन (मध्य प्रदेश). आज हम डिजिटल इंडिया में जी रहे हैं, लेकिन आज भी ज्यादातर परिवार सेक्स जैसे विषय पर खुलकर बात नहीं करते हैं। अगर टीवी में किसी फिल्म की कोई अश्लील क्लिप चल जाती है तो घर के बड़े इधर-उधर देखने लगते हैं। आज इंटरनेशनल सेक्स वर्कर्स डे है। इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं मध्य प्रदेश के एक ऐसे गांव के बारे में जहां बेटियां अपने परिवार के सामने पराए मर्दों के साथ शारीरिक सबंध बनाती हैं। हालांकि अब इस गांव की तस्वीर बदल रही है। बच्चियां स्कूल जाने लगी हैं। आइए जानते हैं इस गांव की रिपोर्ट...

26
Asianet Image
Image Credit : google

भोपाल से 50 किलोमीटर दूर है यह गांव

दरअसल, यह गांव रायसेन जिले में आता है, जिसका नाम सूखा गांव हैं। जिला मुख्यालय से इसकी दूसरी मजह 7 से 8 किलोमीटर है। वहीं राजधानी भोपाल से यह महज 50 किलोमीटर दूर है। यहां अधिकतर बेड़िया जनजाति के लोग रहते हैं। पुरुष जहां छोटी-मोटी खेती या फिर मजदूरी करते हैं। वहीं यहां कि महिलाएं पीढ़ियों से सेक्स वर्क कर रही हैं। गांव में 100-150 घर हैं, जिसकी आबादी एक हजार के आसपास है।

36
Asianet Image
Image Credit : google

गांव में युवक शराब के नशे में डूबे रहते हैं…

बता दें कि जैसे ही आप इस गांव में एंट्री करेंगे तो यहां पर आपको बड़ी आसानी से दलाल मिला जाएंगे। जो आपको इशारा देकर भांप लेते हैं और वह सेक्स वर्कर आपको ले जाते हैं। वहीं इस गांव में सड़क पर ऐसे युवक घूमते मिलेंगे जो पूरा दिन शराब के नशे में डूबे रहते हैं। हैरानी की बात यह है कि इसके बारे में पुलिस-प्रशासन को जानकरी भी रहती है। लेकिन आज तक यह काम जारी है।

46
Asianet Image
Image Credit : google

इस उम्र के बाद सेक्स वर्कर का काम छोड़ देती हैं महिलाएं

बताया जाता है कि सूखा गांव की महिलाएं जब तक वह यंग होती हैं यानि 40 साल तक की उम्र तक सेक्स वर्कर का काम करती हैं। इसके बाद उम्र निकल जाने के बाद यहां की महिलाएं मजदूरी या खेती का काम करने लगती हैं। हलांकि इस गांव में कई और भी समाज के लोग निवास करते हैं, जिनका काम खेती करना है या छोटे-मोटे व्यापार करते हैं।

56
Asianet Image
Image Credit : google

परिवार के सामने महिलाएं पराए मर्दों से बनाती हैं संबंध

इन सेक्स वर्कर के बारे में हैरानी की बात यह है कि यह बेटियां या महिलाएं अपने परिवार के सामने ही दूसरे मर्दों के साथ सबंध बनाती हैं। इतना ही नहीं महिला लेडीज तो कमरे का दरवाजा भी नहीं लगाती, उल्टा परिवार के सदस्य चौखट के बाहर पहरेदार की तरह बैठे रहते हैं। 

66
Asianet Image
Image Credit : google

पेट पालने के लिए यह गंदा काम करती हैं सेक्स वर्कर

वहीं इस गांव की बुजुर्ग महिलाओं का कहना है कि वह अपनी बेड़िया जनजाति समाज की परंपरा और परिवार की आर्थिक हालत के कारण ऐसा करन के लिए मजबूर हैं। परिवार की बेटियां ही यह काम करती हैं, यानि बहू से परिवार के लोग सेक्स वर्कर का काम नहीं करवाते। यूं कहें तो शादी के बाद यह महिलाए यह काम छोड़ देती हैं। इनकी अक्कर इनके ही समाज में शादी-विवाह होता है।

Arvind Raghuwanshi
About the Author
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी, 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और स्टेट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। उन्हें नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव है। वह दैनिक भास्कर, पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories