Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक लड़की को प्रेमी को इतना प्रताड़िता किया कि उसने बेबस होकर मौत को गले लगा लिया। लेकिन मरने के लिए उसने जो तरीका अपनाया वह दिल दहला देने वाला था। पहले खुद को चाकू से काटा, फिर जहर खाया, इसके बाद आग लगा ली।
Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दुखद खबर सामने आई है, जहां एक छात्रा सुसाइड करने के लिए जो तरीका अपनाया वो दिल दहला देने वाला था। लड़की ने पहले जहर खाया, लेकिन जब मौत नहीं हुई तो उसने खुद को आग लगा ली। युवती की मरने की वजह लव-अफेयर बताया जा रहा है, प्रेमी से प्रताड़ित होकर यह कदम उठाया है।
चाकू से खुद को काटा, जहर खाया और लगाई आग
दरअसल, यह मामला इंदौर के मल्हारगंज इलाके का है। जहां मरने वाली युवती की पहचान कृति (21) के रूप में हुई है। कृति ने शुक्रवार को पहले जहर खाया था, इसके बाद उसने आग लगा ली। बताया जाता है कि जहर पीने से पहले उसने ब्लेड और चाकू से खुद को काटा था, इसके बाद गैस का नॉब तक खोल दिया और कपड़ों के जरिए अपने आप को आग के हवाले कर दिया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर मौके पर पड़ोसी पहुंची, और उसको आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Balaghat News : 2 बहनों के बाद 2 भाइयों को भी सांप ने डस कर मार डाला
प्रेमी हर्ष बिहार का रहने वाला
पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि अस्पताल में छात्रा बार-बार अपने प्रेमी हर्ष की बेवफाई को याद कर चीख रही थी। पुलिस जल्द ही इस मामले में परिवार से भी पूछताछ करेगी साथ ही मोबाइल की डिटेल भी खंगाली जाएगी। शुरूआती जांच में सामने आया है कि प्रेमी हर्ष पांडे मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वह कृति का स्कूल का दोस्त है। दोनों का लंबे समय से अफेयर चल रहा था। बाद में दोनों ने आईआईएम कॉलेज में पढ़ाई शुरू की। परिजनों का आरोप है कि हर्ष शादी के नाम पर बेटी का शोषण कर रहा था। कृति उसे याद करके अकेले में रोती रहती थी। उसने बेटी को धोखा दिया है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
नागौर: चचेरे भाई की हत्या, जेसीबी से दफनाई लाश, वजह पत्नी का वो कांड, जो रोंगटे खड़े कर गया!
Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।