एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं और DPSE परीक्षा 2026 का रिजल्ट 15 अप्रैल सुबह 11 बजे जारी होगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और डिजिलॉकर के जरिए अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकेंगे।
भोपाल। CM Dr. Mohan Yadav के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री बुधवार को भोपाल स्थित समत्व भवन से एमपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी करेंगे।
रिजल्ट जारी होने की तारीख और समय (MP Board Result Date 2026)
माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं और विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (DPSE) परीक्षा 2026 का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। इस दौरान छात्र-छात्राएं और अभिभावक आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर जाकर आसानी से परिणाम देख सकेंगे।
इन वेबसाइट्स पर देखें MP Board Result 2026
विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए हैं, जहां रिजल्ट देखा जा सकता है:
- https://mpbse.mponline.gov.in
- https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers
इन वेबसाइट्स पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर और आवेदन क्रमांक के जरिए चेक कर सकते हैं।
मोबाइल ऐप से ऐसे चेक करें रिजल्ट (MPBSE Mobile App Result)
अब छात्र मोबाइल के जरिए भी अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- Google Play Store पर जाएं
- MPBSE MOBILE App या MP Mobile App डाउनलोड करें
- ऐप खोलकर “Know Your Result” विकल्प चुनें
- अपना Roll Number और Application Number दर्ज करें
- Submit पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
डिजिलॉकर से भी मिलेगा रिजल्ट (Digilocker MP Board Result)
छात्र-छात्राएं Digilocker प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। यह एक सुरक्षित और आसान तरीका है, जहां डिजिटल मार्कशीट भी उपलब्ध रहती है।


