सार

MP News: छिंदवाड़ा के परासिया में जयमाला के दौरान बेहोश हुई दुल्हन ने होश में आने के बाद फेरे लेने से इंकार कर दिया। दूल्हे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, बारात बिना दुल्हन के लौटी। जानिए पूरी खबर।

MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया में एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है। जयमाला के दौरान दुल्हन बेहोश हो गई और जब होश में आई तो उसने फेरों से इनकार कर दिया। इस घटना से दूल्हे और उसके परिवार को बड़ा झटका लगा। दूल्हे ने परासिया थाने में शिकायत दर्ज कराई।

कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम?

परासिया के महाराष्ट्र बैंक के पास रहने वाली युवती की शादी रामाकोना के युवक से तय हुई थी। शादी का आयोजन खिरसाडोह के एक मैरिज लॉन में हुआ था। शनिवार रात धूमधाम से बारात पहुंची और जयमाला की रस्म शुरू हुई।

  • पहले दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाई।
  • जब दूल्हे की बारी आई तो अचानक दुल्हन बेहोश होकर गिर पड़ी।
  • परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के बाद उसे वापस लाया गया।
  • दोबारा जयमाला की रस्म पूरी हुई और फेरों की तैयारी शुरू हुई।
  • लेकिन जैसे ही गठबंधन हुआ, दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

दूल्हे ने दर्ज कराई शिकायत

जब दुल्हन ने बिना कोई कारण बताए शादी से इनकार कर दिया तो दूल्हे के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दूल्हे के जीजा ने बताया कि अगर दुल्हन शादी नहीं करना चाहती थी, तो पहले ही मना कर देना चाहिए था। यह तरीका सही नहीं है।

यह भी पढ़ें… GIS 2025: अडानी ग्रुप ने MP में 1.10 लाख करोड़ निवेश का ऐलान, गोदरेज, पतंजलि और ITC भी आए आगे

वर पक्ष को आर्थिक और सामाजिक नुकसान

इस घटना के कारण दूल्हे और उसके परिवार को मानसिक, आर्थिक और सामाजिक नुकसान हुआ। दूल्हे के परिवार ने शादी की पूरी तैयारी कर रखी थी और लाखों रुपये खर्च किए थे।

  • दूल्हा रेलवे में ग्रुप डी कर्मचारी है।
  • दुल्हन के पिता कोयला खदान में काम करते हैं।
  • दुल्हन अभी पढ़ाई कर रही है।

बारात खाली हाथ लौटी

इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से वर पक्ष और बाराती हैरान रह गए। रविवार सुबह दुल्हन के साथ विदाई की जगह, बारात को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।

शादी के लिए पहले से थी नाराजगी?

सूत्रों के अनुसार, दुल्हन पहले से ही इस शादी के लिए तैयार नहीं थी। उसने अपने परिवार को भी इस बारे में बताया था और थाने तक गई थी। इसके बावजूद, परिवार उस पर शादी का दबाव बना रहा था।

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इसे जबरन शादी का मामला मान रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दुल्हन को पहले ही स्पष्ट निर्णय लेना चाहिए था।  हालांकि, इस मामले में अब पुलिस शिकायत दर्ज हो चुकी है और आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें… Global Investors Summit 2025: भोपाल में PM मोदी ने की 10 बड़ी घोषणाएं, जानिए डिटेल्स