सार
Bhopal Massive Fire Broke Out In Chemical Factory : भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि धुआं 10 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।
भोपाल (मध्य प्रदेश). भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक था कि कुछ देर में ही लाखों का माल जलाकर खाक कर दिया हैं। आग की लपटें इतनी ऊंचीं थीं कि उसका धुआं 10 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। आग गलते ही इलाके में अफर-तफरी मच गई और आसपास के लोग घर-दफ्तर छोड़ भागने लगे।
देखते ही देखते आग ने रखा विकराल रूप
दरअसल, यह हादसा में शनिवार दोपहर का बताया जाता है, जहां जेके रोड स्थित टाटा और महिंद्रा शोरूम के पीछे केमिकल फैक्ट्री है। जिसमें 40 हजार लीटर केमिकल रखा था। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और वहां रख केमिकल की वजह आग तेज हो गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया।आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं। लोग आग-आग चीखते हुए इधर-उधर भगने लगे। वहीं खबर लगते ही करीब 10 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
आग पर अभी नहीं हुआ काबू…
गोविंदपुरा फायर स्टेशन के दमकलकर्मी विजय त्रिपाठी ने बताया कि यह आग करीब दोपहर 1:30 बजे लगी थी। जैसे ही हमें सूतना मिली हम 5 मिनट के अंदर यहां पहुंच गए। हमारी टीम और नगर निगम की टीम आग पर काबू पाने के लिए जुटे हुए हैं। 70% तक आग बुझ चुकी है। पूरे पर काबू पाने के लिए दो से तीन घंटे का समय लगेगा।
सड़कों पर लगा जाम-लोग घर छोड़ भाग रहे
बताया जाता है कि आग को विकराल होता देख अब जिला प्रशासन की सूचना पर सीआईएसएफ, एसडीईआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची हैं। आग को जितना बुझाने की कोशिश की जा रही है आग उतनी ही ज्यादा केमिकल की वजह से आग भभक रही है। काफी दूर तक आग का धुआं फैल गया है, लोग अपने घरों को छोड़ भागने लगे हैं। वहीं आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो गया है।