MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Jharkhand
  • जहरीले सांप ने युवक को डसा, तो वो उसे पकड़कर सीधे अस्पताल जा पहुंचा, पढ़िए कुछ विचित्र कहानियां

जहरीले सांप ने युवक को डसा, तो वो उसे पकड़कर सीधे अस्पताल जा पहुंचा, पढ़िए कुछ विचित्र कहानियां

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को सांप ने डस लिया, तो वो सांप को पकड़कर अस्पताल पहुंच गया। समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।

Contributor Asianet | Updated : May 06 2023, 08:20 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

पश्चिम सिंहभूम. झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को सांप ने डस लिया, तो वो सांप को पकड़कर अस्पताल पहुंच गया। समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। मामला जिले के जैंतगढ़ ब्लॉक के चंपुआ अनुमंडल का है। बडीता गांव के 31 वर्षीय युवक कालिया मुंडा को गुरुवार सुबह 11 बजे सांप ने दाहिने हाथ में डस लिया था।

25
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

कालिया मुंडा ने साहस दिखाया और सांप को पकड़ लिया। इसके बाद वो सीधे वासुदेवपुर हेल्थ सेंटर जा पहुंचा। बाद में अस्पताल पहुंचकर वन विभाग की टीम ने सांप को अपने कब्जे में लेकर जंगल में छोड़ दिया।

35
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

सितंबर, 2022 में पश्चिम सिंहभूम जिले में ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। चक्रधरपुर अनुमंडल के लूपुंगबेडा गांव में दासर बोदरा नामक शख्स ने तंत्र-मंत्र में नया प्रयोग करने के चक्कर में जहरीले सांप का फन काटकर खा लिया था। हालांकि समय रहते ट्रीटमेंट होने से उसकी जान बच गई थी।

45
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

यह मामला यूपी के देवरिया में फरवरी में सामने आया था। जिले के गौरी बाजार थाना अंतर्गत करमेल गांव का रहने वाला संतोष सांप पकड़ने का एक्सपर्ट था। एक दिन उसने स्टंट करते हुए सांप को किस किया। लेकिन सांप ने उसे डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें-वायरल हुआ पीपल की शादी का निमंत्रण कार्ड, हैरान करने वाली है इसके पीछे की वजह, देखें दिलचस्प Photos

55
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

यह तस्वीर झारखंड के ही रहने वाले स्नेक लवर अनुपम कुमार की है। झारखंड के जंगलों में सांपों की कई प्रजातियां मिलती हैं। अनुपम हजारों सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं। इन्हें रांची वन विभाग सम्मानित भी कर चुका है।

यह भी पढ़ें-मुरैना लेपा गांव नरसंहार: जमीन पर बिछीं थी लाशें और खुद को गोली लगने के बाद भी हत्यारों का Video शूट करती रही 'चंबल की बेटी'

Contributor Asianet
About the Author
Contributor Asianet
 
Recommended Stories
Top Stories