Dumka Double Murder : झारखंड के दुमका जिले में एक साइको किलर ने प्रेमी ने गर्लफेंड के माता-पिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी आधी रात को घर में घुसा और धारदार हथियार से दोनों की गर्दन काट डाली।

Jharkhand Crime News : झारखंड के दुमका दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक साइको किलर आशिक ने अपनी ही गर्लफ्रेंड के माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमिका की बहन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह दोनों बहनों ने घर से भागकर अपनी जान बचा ली। वजह इतनी सी थी कि लड़की के घरवालों ने उसे अपने दामाद बनाने से रिजेक्ट जो कर दिया था।

वारदात दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना इलाके की

दरअसल, यह दर्दनाक वारदात दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना इलाके की है। जहां लोकेश नाम के लड़के ने सोमवार आधी रात को अपनी प्रेमिका हीरामुनी के घर में घुसकर उसके माता-पिता साहेब हेम्ब्रम और उसकी मां मंगली किस्कू की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद गर्लफ्रेंड की दोनों बहनों पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। किसी तरह उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रेमिका के माता-पिता की हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गया। वहीं आसपास के लोगों ने आधी रात को लड़कियों की चीख-पुकार सुनकर पूरे गांव लोग मौके पर पहुंचे और उनको फूलों- झांनो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

दुमका जिले में डबल मर्डर से मचा हड़कंप

डबल मर्डर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। क्राइम की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर दिया गया। पूछताछ में सामने आया है कि लोकेश प्रेमिका हीरामुनी के साथ पिछले कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग था। वह लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार इसके लिए राजी नहीं था। माता-पिता दोनों को लोकेश पसंद नहीं था। बताया जाता है कि माता-पिता के दबाव में लड़की ने आरोपी से बात करना भी बंद कर दिया था। इस बात से और आरोपी गुस्से में था। वहीं मामले पर तत्काल एक्शन लेते हुए शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस ने मृतक पति-पत्नी शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है।