Jharkahnd ka mausam: झारखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जिलों में स्कूल बंद। मौसम विभाग ने 26 जून तक और बारिश की चेतावनी दी है।
Jharkhand Weather Report Today: झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत देने से ज्यादा परेशान किया है। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। राज्य के सभी जिलों में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 22 जून को राज्य के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के साथ-साथ उत्तर-पूर्वी भाग यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।
बारिश की वजह से कई जिलों में स्कूल बंद
मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट के चलते कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण 26 जून तक बारिश की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 जून को रांची, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़, गुमला और खूंटी में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को 10 जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है। इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर और जामताड़ा शामिल हैं। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें- jharkhand Heavy Rain Alert: झारखंड में मानसून की दस्तक बनी मुसीबत, रांची में स्कूल बंद, रेड अलर्ट जारी
झारखंड में अच्छी बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिणी बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के इलाकों में भी निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके कारण आने वाले दिनों में झारखंड में अच्छी बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मानसून की सक्रियता बनी रही। राज्य के लगभग सभी स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है।
ये भी पढ़ें- JPSC APP Vacancy 2025: लॉ ग्रेजुएट्स के लिए झारखंड में निकली सरकारी नौकरी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया