MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Other State News
  • दिनाजपुर में गैंग रेप के बाद मर्डर, फिर पुलिस भी घसीटने हुए ले गई लड़की की लाश, WB के लिए कलंक बनी ये तस्वीर

दिनाजपुर में गैंग रेप के बाद मर्डर, फिर पुलिस भी घसीटने हुए ले गई लड़की की लाश, WB के लिए कलंक बनी ये तस्वीर

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में कलियागंज के पास 10 वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंग रेप और क्रूरता से हत्या के मामले को लेकर बवाल थम नहीं रहा रहा है। उपद्रव को काबू में करने कालियागंज के कई हिस्सो में धारा 144 लागू करनी पड़ी है।

Contributor Asianet | Updated : Apr 24 2023, 07:00 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

कालियागंज. पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में कलियागंज के पास 10 वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंग रेप और क्रूरता से हत्या के मामले को लेकर बवाल थम नहीं रहा रहा है। पुलिस द्वारा लाश को घसीटकर ले जाने से मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक सड़कों पर जनआक्रोश दिखाई दे रहा है। उपद्रव को काबू में करने कालियागंज के कई हिस्सो में धारा 144 लागू करनी पड़ी है।

28
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो मृतक लड़की के परिवार से मिले थे। उनके साथ करीब दो घंटे बिताने के बाद कानूनगो ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पीड़ित परिवार से बात नहीं की है। 

38
Asianet Image
Image Credit : PTI

पुलिस ने लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखन के लिए 23 अप्रैल से एक पखवाड़े के लिए धारा 144 लागू की है। इसका उल्लंघन करने पर कड़े एक्शन की बात कही गई है।

48
Asianet Image
Image Credit : PTI

WBCPCR की चेयरपर्सन अनन्या चक्रवर्ती ने NCPCR टीम के दौरे को अनावश्यक बताया। उहोंने कहा कि इसकी टीम ने राज्य को बदनाम करने के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल में प्रवेश किया।

58
Asianet Image
Image Credit : PTI

NCPCR का आरोप है कि पुलिस लड़की की लाश को घसीटते हुए ले गई। विरोध करने पर लोगों को पीटा। तृणमूल कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि जांच पूरी होने से पहले भाजपा हिंसा भड़का रही है।

68
Asianet Image
Image Credit : PTI

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दलित नाबालिग लड़की 20 अप्रैल से मिसिंग थी। एसपी दिनाजपुर सना अख्तर ने बताया कि पीड़िता का शव 21 अप्रैल को कालियागंज में पाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

78
Asianet Image
Image Credit : PTI

उत्तर दिनाजपुर के एसपी एमडी सना अख्तर ने दावा किया कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि शरीर पर कोई चोट नहीं थी।

यह भी पढ़ें-WB के दिनाजपुर में 10th क्लास की दलित छात्रा को गैंग रेप के बाद मार डाला, डैड बॉडी को जानवरों की तरह घसीटने का आरोप

88
Asianet Image
Image Credit : PTI

इस मामले को लेकर लगातार प्रदर्शन जारी हैं। भाजपा ममता सरकार पर कानून व्यवस्था में विफलता का आरोप लगा रही है।

यह भी पढ़ें-दिल्ली के कोर्ट में 'वकील साब' ने चीटर लेडी को क्यों मारीं 4 गोली, देखिए Video और पढ़िए घटना के 12 चौंकाने वाले फैक्ट्स

Contributor Asianet
About the Author
Contributor Asianet
 
Recommended Stories
Top Stories