Mon, 07 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Other State News
  • Kharchi Puja 2023: कौन हैं 'शाही सुंदरी अंबू बच्ची, जो मासिक धर्म का प्रतीक हैं, त्रिपुरा के 14 देवताओं से जुड़े रोमाचंक पर्व की कहानी

Kharchi Puja 2023: कौन हैं 'शाही सुंदरी अंबू बच्ची, जो मासिक धर्म का प्रतीक हैं, त्रिपुरा के 14 देवताओं से जुड़े रोमाचंक पर्व की कहानी

त्रिपुरा का एक रोमांचक और परंपरागत त्योहार खर्ची पूजा(Kharchi Puja 2023) 26 जून से शुरू हुआ। यह 2 जुलाई तक चलेगा। यह त्रिपुरा के 14 देवताओं को याद करने का प्रमुख त्योहार है। इसमें जो अनुष्ठान(rituals) होता है, उसे खर्ची पूजा कहते हैं। 

2 Min read
Contributor Asianet
Published : Jun 26 2023, 08:06 AM IST | Updated : Jun 26 2023, 08:09 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Image Credit : @Social Media Viral

अगरतला. त्रिपुरा का एक रोमांचक और परंपरागत त्योहार खर्ची पूजा(Kharchi Puja 2023) 26 जून से शुरू हुआ। यह 2 जुलाई तक चलेगा। यह त्रिपुरा के 14 देवताओं को याद करने का प्रमुख त्योहार है। इसमें जो अनुष्ठान( rituals) होता है, उसे खर्ची पूजा कहते हैं। यह हर साल जुलाई या अगस्त में अमावस्या के आठवें दिन मनाया जाता है। खर्ची पूजा शाही राजवंश की देवी त्रिपुरा सुंदरी को समर्पित है, जिन्हें खर्ची या खर्चा बाबा के नाम से भी जाना जाता है। यह त्यौहार अंबु बच्ची या अंबु पेची के 15 दिन बाद होता है। त्रिपुरी लोककथाओं के अनुसार अम्बु पेची(Ambu pechi) को देवी मां या धरती मां के मासिक धर्म का प्रतीक कहा जाता है।

210
Image Credit : @Social Media Viral

पुराने अगरतला के खयेरपुर में उत्सवी माहौल के साथ पारंपरिक खर्ची पूजा शुरू हुई। रविवार शाम को हावड़ा नदी में देवताओं को स्नान कराया गया।

310
Image Credit : @Social Media Viral

खर्ची पूजा 7 दिनों तक चलने वाला त्योहार है। खर्ची पूजा के दौरान भक्त पुराने अगरतला में चतुर्दश देवता मंदिर में आते हैं।

410
Image Credit : @Social Media Viral

खारची शब्द दो त्रिपुरी शब्दों 'खर' या खरता से बना है। इसके मायने होते हैं पाप, 'ची' इसका अर्थ है सफाई करना। यानी लोगों या राज्य के पापों की सफाई।

510
Image Credit : @Social Media Viral

एक त्यौहार अंबु बच्ची के 15 दिन बाद खाची पूजा की जाती है। ये देवता मूल रूप से आदिवासी हैं, जिन्हें बाद में हिंदू धर्म में परिवर्तित कर दिया गया था।

610
Image Credit : @Social Media Viral

सभी देवताओं के नाम आदिवासी भाषा कोक-बारोक में हैं। अनुष्ठान आदिवासी पुजारियों द्वारा कराया जाता है। मुख्य पुजारी को 'चंटाई-Chantai' कहा जाता है।

710
Image Credit : @Social Media Viral

खर्ची पूजा में एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान चतुर्दश मंडप(Chaturdasha Mandapa) का निर्माण है, जो बांस और फूस की छत से बना एक अस्थायी स्ट्रक्चर है। यह मंडप त्रिपुरी राजाओं के शाही महल का प्रतीक है। इसका निर्माण पारंपरिक कारीगर करते हैं।

810
Image Credit : @Social Media Viral

खर्ची पूजा का मुख्य आकर्षण प्राचीन उज्जयंत महल से चतुर्दश मंडप तक चौदह देवताओं की भव्य शोभा यात्रा है।

910
Image Credit : @Social Media Viral

खर्ची पूजा में देवताओं की मूर्तियों को फूलों, पारंपरिक पोशाक और आभूषणों से खूबसूरती से सजाया जाता है।

यह भी पढ़ें-MLA बनने के लिए पॉलिटिक्स: पहले DSP की नौकरी छोड़ी अब डिप्टी कलेक्टरी, कौन हैं ये MP की चर्चित लेडी अफसर निशा बांगरे?

1010
Image Credit : @Social Media Viral

खर्ची पूजा में देवताओं के जुलूस में ढोलवादक, संगीतकार और उत्साही भक्त शामिल होते हैं।

यह भी पढ़ें-MP की डिप्टी कलेक्टर मैडम को गुस्सा क्यों आया?

Contributor Asianet
About the Author
Contributor Asianet
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved