Tue, 08 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Other State News
  • शादी के बाद पिता की कब्र पर जाकर फूट-फूटकर रोई दुल्हन, एक्स बॉयफ्रेंड ने गुस्से में आकर मार डाला था

शादी के बाद पिता की कब्र पर जाकर फूट-फूटकर रोई दुल्हन, एक्स बॉयफ्रेंड ने गुस्से में आकर मार डाला था

केरल की ये मैरिज मीडिया-सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दुल्हन श्रीलक्ष्मी के पिता पी राजू(61) की 27 जून को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मर्डर का आरोप लड़की के पूर्व प्रेमी जिष्णु पर है। लड़की के पिता आरोपी को पसंद नहीं करते थे। 

2 Min read
Amitabh Budholiya
Published : Jul 15 2023, 08:13 AM IST | Updated : Jul 15 2023, 08:16 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Image Credit : Viral

तिरुवनंतपुरम. केरल की ये मैरिज मीडिया-सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दुल्हन श्रीलक्ष्मी के पिता पी राजू(61) की 27 जून को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मर्डर का आरोप लड़की के पूर्व प्रेमी जिष्णु पर है। लड़की के पिता आरोपी को पसंद नहीं करते थे। जिस दिन यह हत्या हुई, उसके एक दिन बाद लड़की की शादी होने जा रही थी, जिससे आरोपी गुस्से में था। तब यह शादी रुक गई थी। हालांकि मंगेतर वीनू ने जल्द शादी की इच्छा जताई और फिर एक सादा समारोह में कपल बंधन सूत्र में बंध गए। शादी के बाद दुल्हन अपने पिता की कब्र पर जाकर खूब रोई।

26
Image Credit : Viral

14 जुलाई को वर्कला के शिवगिरी मंदिर में अपने पिता की हत्या से दु:खी श्रीलक्ष्मी ने करीबी परिवार और रिश्तेदारों की उपस्थिति में सारदा मठ में चेरुमयूर मूल निवासी वीनू से शादी की। इससे पहले 28 जून को यह शादी होने वाली थी, लेकिन उसके एक दिन पहले ही श्रीलक्ष्मी के पिता की हत्या हो गई थी। इस कारण शादी स्थगित करनी पड़ी थी।

36
Image Credit : Viral

27 जून की सुबह वडासेरीकोनम में आरोपी जिष्णु, उसके साथी जिजिन, श्याम और मनु ने दुल्हन के घर पर हाई वॉल्युम में म्यूजिक बजाने की आड़ में हंगाम मचाते हुए श्रीलक्ष्मी के पिता पी राजू को पीट-पीटकर मार डाला था। एक आरोपी ने राजू के सिर पर कुदाल, दूसरे ने चाकू से भी वार किए थे।

46
Image Credit : Viral

पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में सामने आया था कि जिष्णु और श्रीलक्ष्मी रिलेशन में थे। हालांकि उनका ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद श्रीलक्ष्मी की शादी चेरुन्नियूर निवासी वीनू से तय कर दी गई थी। आरोपी इसी बात को लेकर भड़का हुआ था।

56
Image Credit : Viral

श्रीलक्ष्मी अपने पिता की हत्या के सदमे में थी। उसे इससे उबारने और इमोशनल सपोर्ट करने वीनू ने जल्द शादी की इच्छा जताई। रिश्तेदार भी यही चाहते थे। आखिरकार कपल की शादी करा दी गई।

यह भी पढ़ें-आगरा में दूल्हे का पागलपन: निकाह के 2 घंटे बाद ही तीन तलाक, दुल्हन का भाई बोला-इसीलिए 'यूनिफॉर्म सिविल कोड' जरूरी

66
Image Credit : Viral

दूल्हा वीनू चाहता था कि श्रीलक्ष्मी इस त्रासदी से उबरे। उसकी यह पहल सुर्खियों में है।

यह भी पढ़ें-पंडवानी को मशहूर करने वाली तीजनबाई को लकवा मारा, गांव में बुरे हाल होने की खबर सुनकर CM ने दौड़ाई हेल्थ टीम

Amitabh Budholiya
About the Author
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved