- Home
- States
- Other State News
- नूंह हिंसा के बाद क्यों ट्रेंड में है राष्ट्रीय बजरंग दल, VHP और प्रवीण तोगड़िया से क्या है कनेक्शन?
नूंह हिंसा के बाद क्यों ट्रेंड में है राष्ट्रीय बजरंग दल, VHP और प्रवीण तोगड़िया से क्या है कनेक्शन?
हरियाणा के नूंह(मेवात) में 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद(VHP) की ब्रजमंडल यात्रा पर हुए पथराव के बाद भड़की हिंसा के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल ट्रेंड में है। यह संगठन हिंदुओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देता है।
- FB
- TW
- Linkdin
)
नई दिल्ली. नूंह में 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद(VHP) की ब्रजमंडल यात्रा पर हुए पथराव के बाद भड़की हिंसा के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल ट्रेंड में है। यह संगठन हिंदुओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देता है। ऐसी ही एक ट्रेनिंग 24 से 30 जुलाई के बीच असम के दरांग जिले में हुई। इसमें 18 से 30 साल के युवाओं को तलवारबाजी, तीरंदाजी और बंदूक चलाने की ट्रेनिंग दी गई। पढ़िए क्या है ये राष्ट्रीय बजरंग दल?
राष्ट्रीय बजरंग दल कभी विश्व हिंदू परिषद(VHP) के टॉप लीडर रहे डॉ. प्रवीण तोगड़िया के संगठन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की एक ब्रांच है। तोगड़िया ने जून, 2018 में यह संगठन बनाया था।
हालांकि असम में हुई सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की है।(File Photo)
VHP से मनमुटाव के बाद डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने जून, 2018 में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद बनाई थी, इसी संगठन की एक ब्रांच है राष्ट्रीय बजरंग दल।
अप्रैल 2018 में हुए विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में प्रवीण तोगड़िया हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल विष्णु सदाशिव कोकजे से हार गए थे।
इलेक्शन हारने के बाद डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने ऐलान किया था कि हिंदुओं के कल्याण के लिए उन्होंने डॉक्टरी छोड़ दी, आगे भी यही काम करते रहेंगे।
प्रवीण तोगड़िया दावा करते रहे हैं कि VHP का 80 प्रतिशत काडर बजरंग दल से आता है। अब बजरंग के 90 प्रतिशत कार्यकर्ता उनसे जुड़ चुके हैं।
प्रवीण तोगड़िया ने VHP के समक्ष अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का गठन किया।
प्रवीण तोगड़िया ने बजरंग दल की तर्ज पर ही राष्ट्रीय बजरंग दल का गठन किया।
यह भी पढ़ें-नूंह हिंसा के बाद फिर से चर्चा में क्यों बजरंग दल?
राष्ट्रीय बजरंग दल सेल्फ डिफेंस के नजरिये से देशभर में युवाओं की ट्रेनिंग करता आया है।