MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Other State News
  • कौन है मोदी की ये 'लाडली बिटिया' जिसे गले लगाकर सोनिया गांधी भी रो पड़ी थीं, BJP की पॉलिटिक्स की नई 'चिंगारी'

कौन है मोदी की ये 'लाडली बिटिया' जिसे गले लगाकर सोनिया गांधी भी रो पड़ी थीं, BJP की पॉलिटिक्स की नई 'चिंगारी'

लोकसभा इलेक्शन-2024 से पहले BJP की पॉलिटिक्स में एक नई जेनेरेशन की एंट्री हुई है। पूर्व विदेश मंत्री और दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी बंसुरी स्वराज भाजपा के दिल्ली स्टेट लीगल सेल का सह-संयोजक बनाया गया है।

Amitabh Budholiya | Updated : Mar 27 2023, 01:52 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

नई दिल्ली. लोकसभा इलेक्शन-2024 से पहले BJP की पॉलिटिक्स में एक नई जेनेरेशन की एंट्री हुई है। पूर्व विदेश मंत्री और दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी बंसुरी स्वराज भाजपा के दिल्ली स्टेट लीगल सेल का सह-संयोजक बनाया गया है। ऑक्सफोर्ड ग्रेजुएट बांसुरी 15 वर्षों से लीगल प्रोफेशन का हिस्सा हैं। हालांकि वे पर्दे के पीछे से भाजपा के लिए काम करती रही हैं। यह पहली बार है, जब उन्हें ऑर्गेनाइजेशनल पोस्ट दी गई है। बांसुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा महासचिव बीएल संतोष और पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को धन्यवाद देते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर नियुक्त से संबंधित जानकारी दी। 24 मार्च को बांसुरी को भेजे गए नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की जा रही है। दिल्ली भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सचदेवा की यह पहली नियुक्ति है।

28
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

सुषमा स्वराज का 2019 में निधन हो गया था। सात बार सांसद रहीं सुषमा स्वराज को 1977 में हरियाणा की सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री भी माना जाता रहा है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों को संभालने से पहले उनका दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में एक छोटा कार्यकाल था। 2014 और 2019 के बीच नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में केंद्रीय विदेश मंत्री बनने से पहले, उन्होंने 2009 और 2014 के बीच लोकसभा में विपक्ष की नेता के रूप में भी काम किया। अब उनकी राजनीति विरासत बांसुरी संभालने जा रही हैं।

38
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

बांसुरी के पिता स्वराज कौशल सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल रहे हैं। वे नागा शांति प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं। 39 वर्षीय बंसुरी सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं। वे सुषमा स्वराज और स्वराज कौशल की इकलौती संतान हैं।

48
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

बांसुरी ने लंदन में बीपीपी लॉ स्कूल से स्टडी करने जाने से पहले वारविक विश्वविद्यालय(Warwick) से इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में सेंट कैथरीन कॉलेज से मास्टर ऑफ स्टडीज पूरी की और 2007 में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में नामांकित हुईं।

58
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

बांसुरी को मार्च 2021 में मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा में एडिशनल एडवोकेट भी नियुक्त किया गया था।

68
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुषमा स्वराज कृष्ण की भक्त थीं। संसद परिसर में उनके चैम्बर में बांसुरी बजाते हुए कृष्णाजी एक बड़ा चित्र था। बांसुरी का नाम इसी से प्रेरित है।

यह भी पढ़ें-Viral Video:कुर्की देखकर नहाना छोड़कर अर्धनग्न हालत में बिजली कर्मचारियों के पीछे दौड़ी महिला, बहू ने नहीं भरा था बिल

78
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

बांसुरी ने कमोबेश लो प्रोफाइल बनाए रखा है। लेकिन उन्होंने 2015 में पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी की कानूनी टीम के हिस्से के रूप में ध्यान आकर्षित किया था। मोदी को 2010 में कथित मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य आरोपों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से निलंबित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें-मणिपुर हिलाने वाली Murder Mystery: 12th के स्टूडेंट से ऐसी क्या दुश्मनी थी कि गोलियां मार दीं, पिता पैरालाइज्ड, मां खदान मजदूर

88
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

बांसुरी G20 के तहत W20 टीम का हिस्सा हैं और बेंगलुरु में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मौजूद थीं। वहां उनकी स्पीच को काफी सराहा गया था।

Amitabh Budholiya
About the Author
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories