MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Other State News
  • अहमदाबाद-गांधीनगर में 70 एसटी बस सर्विस का शुभारंभ, कर्मचारियों और सचिवालय आने वाले आम लोगों को मिलेगा लाभ

अहमदाबाद-गांधीनगर में 70 एसटी बस सर्विस का शुभारंभ, कर्मचारियों और सचिवालय आने वाले आम लोगों को मिलेगा लाभ

गांधीनगर : अहमदाबाद-गांधीनगर के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत 5 हजार से अधिक कर्मयोगियों को अब सचिवालय पॉइंट सेवा में नई 70 एसटी बसों की सुविधा मिलेगी। गांधीनगर में कामकाज के लिए सचिवालय आने वाले राज्यभर के आम नागरिकों को भी सरल परिवहन सेवा मिलेगी।

 

Dheerendra Gopal | Published : Feb 19 2024, 11:34 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात राज्य सड़क परिवहन (एसटी) निगम द्वारा सेवा में लगाई गई इन 70 नई बसों का सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी एवं राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों की उपस्थिति में लोकार्पण किया।

26
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

गुजरात एसटी निगम इस सचिवालय पॉइंट सेवा के अलावा दैनिक 8 हजार से अधिक बसों के काफिले के साथ 33 लाख किलोमीटर का संचालन करता है। यह 25 लाख से अधिक यात्रियों को सुरक्षा तथा समयबद्धता के साथ उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने की सेवाएं प्रदान करता है।

36
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में राज्य सरकार यात्रियों को अधिक सहूलियतें देने के दृष्टिकोण के साथ प्रतिवर्ष नई बसों की खरीदारी के लिए एसटी निगम को वित्तीय सहायता मिलती है। वर्ष 2022-23 तथा 2023-24 के बजटीय प्रावधानों के अंतर्गत सुपर एक्सप्रेस, गुर्जर नगरी तथा स्लीपर कोच सहित कुल 2812 नए वाहन यात्री सेवा के लिए संचालन में जोड़े जाने वाले हैं।

46
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

नए जोड़े जाने वाले इन वाहनों में से 26 करोड़ रुपए की लागत से 70 नई बसें सचिवालय पॉइंट सेवा के लिए शुरू की गई हैं, जिनका लोकार्पण मुख्यमंत्री के करकमलों से मंगलवार को सम्पन्न हुआ।

56
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

परिवहन राज्य मंत्री हर्ष संघवी के दिशा-निर्देशन में एसटी निगम ने पिछले 14 महीनों में 1520 नई बसें जनता की सेवा में जोड़ी हैं। निगम आगामी समय में ऐसी और नई बसें यात्रियों की सुविधा के लिए सेवा में जोड़ने की योजना पर भी कार्य कर रहा है।

66
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सचिवालय पॉइंट सेवा की इन 70 नई बसों को फ्लैग ऑफ कराया। इस अवसर पर परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव एम. के. दास, एसटी निगम के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अशोक शर्मा, वरिष्ठ अधिकारी, विधायक, पदाधिकारी और कर्मयोगी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:

पांच फसलों पर पांच साल तक एमएसपी गारंटी के प्रस्ताव को संयुक्त किसान मोर्चा ने किया खारिज, कहा-मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही सरकार

Dheerendra Gopal
About the Author
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं। अमर उजाला से शुरू करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर रहे। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव। एशियानेट में वर्तमान में EOD देखते हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories