कौन हैं केजरीवाल के दामाद, जानें क्या करते हैं हर्षिता के पति
Arvind Kejriwal Son in Law: आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। हर्षिता ने संभव जैन से शादी की है। केजरीवाल की बेटी के बारे में तो लोग काफी जानते हैं, लेकिन उनके दामाद के बारे में कम ही पता है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
आखिर क्या करते हैं अरविंद केजरीवाल के दामाद
अरविंद केजरीवाल के दामाद संभव जैन बिजनेस की दुनिया में ही काम कर रहे हैं। संभव एक स्टार्टअप चलाते हैं, जिसमें उनकी पार्टनर कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी हर्षिता ही हैं।
संभव जैन के स्टार्टअप का नाम Intract
केजरीवाल के दामाद संभव जैन के स्टार्टअप का नाम Intract है, जो एक टेक्नोलॉजी बेस्ड कंपनी है। इसे उन्होंने अपने कुछ मित्रों के साथ मिलकर शुरू किया था।
क्या करती है संभव जैन की कंपनी
संभव जैन की कंपनी Intract यूजर्स को Web3 टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी देने और उसका यूज करना बताती है। कंपनी का मकसद ब्लॉकचेन जैसी तकनीक को आसान बनाना है।
IIT दिल्ली से ग्रैजुएट हैं अरविंद केजरीवाल के दामाद
केजरीवाल की बेटी हर्षिता और उनके दामाद संभव जैन ने IIT दिल्ली से डिग्री ली है। पढ़ाई के बाद हर्षिता ने जहां गुरुग्राम की एक कंपनी में जॉब की, वहीं संभव ने मल्टीनेशनल कंपनी में काम किया है।
अमेरिकी कंपनी ब्लैकस्टोन में काम कर चुके संभव जैन
केजरीवाल के दामाद संभव जैन अमेरिका की इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकस्टोन (Blackstone) में काम कर चुके हैं। इस कंपनी का भारत में भी 50 अरब डॉलर का इन्वेस्टमेंट है।
ब्लैकस्टोन की कुल मार्केट कैप 158.90 अरब डॉलर
ब्लैकस्टोन कंपनी पर्सनल इक्विटी, रियल एस्टेट और हेज फंड में इन्वेस्टमेंट और मैनेजमेंट का काम देखती है। फिलहाल ब्लैकस्टोन की कुल मार्केट कैप 158.90 अरब डॉलर है।