सार

शनिवार 15 फरवरी की रात करीब 10 बजे नई दिल्ली रेल्वे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई। मरनेवालों में 12 साल का एक बच्चा भी है, जिसके जाने से निसंतान दंपत्ति का मानों चिराग ही बुझ गया। 

New Delhi Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात को मची भगदड़ में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों घायल हैं। हादसे में जान गंवाने वालों में ज्यादातर लोग बिहार के रहनेवाले हैं। इस भगदड़ में वैशाली जिले के 12 साल के उस लड़के की भी मौत हो गई, जिसे उसके चाचा-चाची ने बरसों औलाद न होने के बाद गोद लिया था।

गोद लिए बेटे की मौत से फिर बेऔलाद हुआ दंपत्ति

बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर का रहने वाला 12 साल का नीरज बीती रात अपने चाचा-चाची के साथ नई दिल्ली से बिहार स्थित अपने घर के लिए रवाना होने के लिए स्टेशन पहुंचा था। देर रात अचानक ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदलने के बाद मची भगदड़ में नीरज का दम घुट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। नई दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़ में नीरज के चाचा-चाची भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे पर नीरज के पिता संजीत पासवान ने कहा- इसके लिए रेलवे प्रशासन जिम्मेदार है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़: पीड़ित ने सुनाई अपनी आपबीती, कहा- आधे घंटे बाद मिली बहन तब तक वह…

भाई के बेटे को गोद लेकर दिल्ली आया था दंपत्ति

वैशाली जिले के पातेपुर डभैच गांव के रहने वाले संजीत पासवान और कमलेश के 3 बच्चो में सबसे छोटे बेटे नीरज को उसी के चाचा-चाची ने गोद लिया था। दरअसल, कई सालों तक औलाद न होने के बाद दंपत्ति ने नीरज को गोद लिया और उसे अपने साथ पढ़ाने-लिखाने के लिए दिल्ली ले आए थे। नीरज पढ़ने में अच्छा था, जिसके बाद दोनों ने नीरज का एडमिशन दिल्ली के एक स्कूल में करा दिया था। लेकिन तीन महीने बाद ही स्टेशन पर हुए हादसे में नीरज हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया छोड़कर चला गया।

कैसे हुआ हादसा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 14 पर यात्रियों की भारी भीड़ थी, जो प्रयागराज जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। कुछ ही देर में प्लेटफार्म नंबर 13 पर नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के यात्रियों की भीड़ भी बढ़ गई। दोनों प्लेटफॉर्म पर काफी भीड़ हो चुकी थी। इसी बीच लोगों का दम घुटने लगा, जिससे भगदड़ मच गई। मरने वालों में 9 बिहार के, 8 दिल्ली और 1 हरियाणा से है।

नई दिल्ली स्टेशन हादसे में मृतकों की लिस्ट

1. आहा देवी पत्नी रविन्दी नाथ, निवासी बक्सर बिहार, उम्र 79 वर्ष

2. ललिता देवी पत्नी संतोष, निवासी परना बिहार, उम्र 35 वर्ष

3. सुरुचि पुत्री मनोज शाह, निवासी मुजफ्फरपुर बिहार, उम्र 11 वर्ष

4. पिंकी देवी पत्नी उपेन्द्र शर्मा, निवासी संगम विहार दिल्ली, उम्र 41 वर्ष

5. शीला देवी पत्नी उमेश गिरी, निवासी सरिता विहार दिल्ली, उम्र 50 वर्ष

6. व्योम पुत्र धर्मवीर, निवासी बवाना दिल्ली, उम्र 25 वर्ष

7. पूनम देवी पत्नी मेघनाथ, निवासी सारण बिहार, उम्र 40 वर्ष

8. शांति देवी पत्नी राज कुमार मांझी, निवासी नवादा बिहार, उम्र 40 वर्ष

9. पूजा कुमार पुत्री राज कुमार मांझी, निवासी नवादा बिहार, उम्र 8 वर्ष

10. संगीता मलिक पत्नी मोहित मलिक, निवासी भिवानी हरियाणा, उम्र 34 वर्ष

11.कृष्णा देवी पत्नी विजय शाह, निवासी समस्तीपुर बिहार, उम्र 40 वर्ष

12. विजय साह पुत्र राम सरूप साह, निवासी समस्तीपुर बिहार, उम्र 15 वर्ष

13. नीरज पुत्र इंद्रजीत पासवान, निवासी वैशाली बिहार, उम्र 12 वर्ष

14. पूनम पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी, महावीर एन्क्लेव, उम्र 34 वर्ष

15. ममता झा पत्नी विपिन झा निवासी, नांगलोई दिल्ली, उम्र 40 वर्ष

16. रिया सिंह पुत्री ओपिल सिंह, निवासी सागरपुर दिल्ली, उम्र 7 वर्ष

17. बेबी कुमारी पुत्री प्रभु साह, निवासी बिजवासन दिल्ली, उम्र 24 वर्ष

18. मनोज पुत्र पंचदेव कुशवाह, निवासी नांगलोई दिल्ली, उम्र 47 वर्ष

ये भी देखें : 

Delhi Station Stampede: "मैंने 15 लाशें एम्बुलेंस में रखी", कुली ने सुनाई रोंगटे खड़े करने वाली कहानी

New Delhi railway station stampede: कट गए, मर गए, दब गए...! दिल को झकझोर देंगी दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ की यह 10 तस्वीरें