Delhi Assembly Session 2025: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पहला विधानसभा सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस सत्र की शुरुआत में सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ ली। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री परवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा और रविंदर इंद्राज सिंह ने दिल्ली विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली

अरविंदर सिंह लवली बने प्रोटेम स्पीकर

आज वरिष्ठ विधायक अरविंदर सिंह लवली को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है जबकि बाद में भाजपा के वरिष्ठ विधायक विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। रविवार को भाजपा विधायकों की बैठक में सदन संचालन और प्रक्रियाओं को लेकर निर्देश दिए गए।

 

Scroll to load tweet…

27 फरवरी तक चलेगा विधानसभा सत्र

24 फरवरी से प्रारंभ हुए इस सत्र में विधानसभा चुनाव में विजयी सभी 70 नवनिर्वाचित विधायक सदस्य पद की शपथ ले रहे हैं। यह सत्र 27 फरवरी तक चलेगा। सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव भी किया जाएगा। बीजेपी इस सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास से जुड़ी सीएजी रिपोर्ट भी पेश करेगी जिसे चुनाव के दौरान "शीशमहल" कहकर पार्टी ने निशाना बनाया था।

यह भी पढ़ें: 27 साल बाद सत्तापक्ष में होगी भाजपा, आज से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा सत्र