नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर से हवा प्रदूषति होती हुई दिखाई दे रही है। इसके चलते बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में कई जगहों पर एक्यूआई 380 के पार पहुंच चुका है। आज की बात करें तो सुबह 8 बजे एक्यूआई 381 दर्ज किया गया। दिल्लीवालों को इस वक्त ये डर सता रहा है कि यदि ऐसी ही परिस्थिति बनी रहती तो दिल्ली का एक्यूआई 500 के पार जा सकता है। वहीं, 9 बजे आनंद विहार में एक्यूआई 391, बवाना में एक्यूआई 428, आईटीओ 358, जहांगीरपुरी 409 मुंडका 459, नरेला 418, ओखला फेज 388, शादीपुर 376, रोहिणी 414 और विवेक विहार 399 रहा है।
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर से ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू हो गई है। बुधवार के दिन तो ऐसी स्थिति बन गई थी कि शाम चार बजे तक एक्यूआई 365 पर पहुंच गया। इसे देखते हुए सीएक्यूएम को ग्रैप 3 के तहत पाबंदियां लगानी पड़ी। ग्रैप 3 में गैर जरूरी निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध होता है। साथ ही पांचवी क्लास की क्लासेस को हाइब्रिड मोड में संचालित करना होता है।
ये भी पढ़ें-
रोहतास नगर में राघव चड्ढा का हुंकार, क्या दिल्ली में फिर चलेगी झाड़ू?
ग्रैप 3 में लागू हुई हैं ये पाबंदियां
- BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल फोर व्हीलर गाड़ियों पर प्रतिबंध।
- गैर-जरूरी कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ गतिविधियों पर पाबंदी।
- होटल और रेस्तरां में तंदूर में कोयला और लकड़ी के उपयोग पर रोक।
- डीजल जनरेटर सेट का उपयोग केवल आपातकालीन परिस्थितियों में ही किया जा सकेगा।
- सड़कों पर धूल को दबाने के लिए नियमित सफाई।
- बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए पानी का छिड़काव किया जाएगा।
- डीजल-संचालित मध्यम माल वाहनों पर भी प्रतिबंध है।
ये भी पढ़ें-
यमुना का पानी पीने के बाद थूकते दिखें नायब सिंह सैनी? केजरीवाल के Video से बवाल