सार

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद मनजिंदर सिंह सिरसा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को अपना अधिकांश समय जेल में बिताना पड़ेगा। सिरसा ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार करेगी।

Delhi Liquor Scam: 27 साल बाद गुरुवार से राजधानी दिल्ली में भाजपा का राज शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में शपथ ली। उनके साथ 6 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। इनमें दिल्ली भाजपा के बड़े नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भी शामिल हैं।

शपथ ग्रहण करने जाने से पहले ही मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि "केजरीवाल को अपना अधिकांश समय जेल में बिताना पड़ेगा।" बता दें कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाला मामले में आरोपी हैं। उन्हें इस केस में गिरफ्तारी के बाद लंबे समय तक तिहाड़ जेल में रहना पड़ा था। वह जमानत पर बाहर आए हैं। भाजपा ने आप सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच कराने की बात कही है।

 

 

यह भी पढ़ें- रेखा गुप्ता को अल्का लांबा की बधाई, महिला सुरक्षा पर काम की जताई उम्मीद

मनजिंदर सिंह सिरसा बोले- भ्रष्टाचार पर बहुत बड़ा प्रहार होगा

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो विजन है उसे लागू करने के लिए जो टीम बनी है मुझे भी उसका हिस्सा बनाया गया है। इसके लिए मैं नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा का धन्यवाद करता हूं। पहली कैबिनेट में बहुत सारे फैसले होंगे। खुशखबरियां आएंगी। इससे बड़ी खुशखबरी क्या हो सकती है कि केजरीवाल कह रहे हैं कि मैं खुश हूं। कही सोचा है कि केजरीवाल सच बोल सकते हैं। जिस इंसान की जिंदगी झूठ में निकली हो वह पहली बार सच बोला। वह जानते हैं कि उनके बच्चों को भी दिल्ली में साफ हवा-पानी मिलेगा। भ्रष्टाचार पर बहुत बड़ा प्रहार होगा। केजरीवाल का ज्यादा समय दिल्ली के कोर्ट-कचहरियों और जेलों में निकलेगा।"

यह भी पढ़ें-रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली की नई सीएम के तौर पर शपथ, PM मोदी-अमित शाह रहे मौजूद