सार
दिल्ली में एक बिल्डिंग गिरने की घटना सामने आई है। इस हादसे में 6 मजूदर बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इस हादसे में किसी भी जान हानि होने की खबर सामने नहीं आई है।
नई दिल्ली। गुरूवार के दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक इमारत की दीवार आंशिक रूप से ढह गई। इसके चलते पांच मजूदरों के बुरी तरह से घायल होने की खबर सामने आ रही है। दिल्ली पुलिस की माने तो ये घटना शाम को 5:25 की बताई जा रही है। चौथी मंजिल के अचानक से गिरने के चलते घर की छत भी क्षतिग्रस्त नहोती नजर आई।
राहत की बात ये रही कि इस हादसे में मकान के अंदर रहने वाले लोग सुरक्षित बच गए। दीवार गिरने से लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए लोग घर से भागने लगे। हादसे के वक्त दीवार को तोड़े का काम किया जा रहा था। इस मामले में दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया , "घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और दमकल की टीमें भी वहां पहुंच गए और बचाव अभियान शुरू कर दिया।"
ये भी पढ़ें-
दिल्ली चुनाव 2025: BJP के हर वार का करारा जवाब दे रहे हैं अरविंद केजरीवाल
इमारत के मालिक की तलाश में जुटी पुलिस
सामने आई जानकारी के मुताबिक मजदूरों को हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। दीवार का मलबा पास के घर पर गिर गया, जिससे उसकी छत को नुकसान पहुंचा। इमारत के मालिक की तलाश इस वक्त की जा रही है। इस वक्त मजदूरों की हालत स्थिर बताई जा रही है। मजदूरों के परिवार वालों को इस बात की सूचना दे दी गई है। दिल्ली पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली फायर सेवा के अधिकारियों के हवाले से इस बात की जानकारी दी गई है कि घटना की सूचना मिलने के बाद 18 दमकल कर्मियों के साथ-साथ 3 फायर टेंडर मौके पर राहत और बचाव कार्य के लिए भेजे गए थे। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब दिल्ली में इमारत गिरने की इस तरह की घबर सामने आई हो। कई लोगों की इसके चलते जान भी चली गई है।
ये भी पढ़ें-
क्या UP में आती है 24 घंटे बिजली? CM योगी के वार पर केजरीवाल का करारा सवाल