सार

दिल्ली चुनाव में बीजेपी, आप और कांग्रेस ने कई लुभावने वादे किए हैं। मुफ़्त बिजली, पानी, मासिक भत्ता, सस्ता गैस सिलेंडर...जानिए कौन सी पार्टी क्या दे रही है और किसका पलड़ा भारी है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर इस वक्त बीजेपी, आम आदमी पार्टी औऱ कांग्रेस अपना-अपना दांव खेलती हुई दिखाई दे रही है। तीनों पार्टियों की तरफ से लोगों को कई सारी चीजे देने का वादा जीत के बाद किया गया है। तीन पार्टी ये चाहती है कि उनकी सरकार सत्ता में आए और पांच साल लोगों के दिलों पर दिल्ली की सत्ता पर राज कर सकें। आइए जानते हैं बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अब तक लोगों से क्या-क्या वादे किए हैं।

बीजेपी के चुनावी वादे

1. महिला समृद्धि योजना: महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया है।

2. मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना: दिल्ली की हर गर्भवती महिला को 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

3. सस्ता होगा सिलेंडर: गरीब परिवार को 500 रुपये में एलपीजी सिलडेंर उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही दीवाली और होली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त में दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली चुनाव 2025: महिला को 2100 हजार-बिजली बिल माफ...केजरीवाल ने दी 15 गारंटी

4. जारी रहेंगी कल्याण योजनाएं: बीजेपी ने इस बात का ऐलान किया है कि यदि उनकी सरकार बनती है तो दिल्ली में पहले से चल रही कल्याण योजनाएं जारी रहेंगी।

5. बुजुर्गों के लिए पेंशन: 60 से 70 साल के बुजुर्ग की पेंशन 2000 रुपये से बढ़ाकर 2500 कर दी जाएगी।

6. आर्थिक सहायता: दिल्ली के बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं और निराश्रितों को 2500 रुपये से लेकर 3 हजार रुपये दिए जाएंगे।

आम आदमी पार्टी के वादे

आम आदमी पार्टी के चुनावी वादे

1. मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना: महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे जोकि पहले 1000 रुपये देने का वादा किया गया था।

2.संजीवनी योजना: 60 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मिलेगा, जो सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में वो करवा पाएंगे।

3.पुजारियों और ग्रंथियों को मासिक वेतन: मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को 18,000 रुपये हर महीने दिए जाएंगे।

4.ऑटो चालकों के लिए गारंटी: ऑटो चालकों को 1 लाख रुपये बेटियों की शादी दिए जाएंगे। साथ ही 10 लाख रुपये का जीवन बीमा भी मिलेगा। ट

5.दिल्ली के किरायेदारों को तोहफा: दिल्ली के किरायेदारों को मुफ्त बिजली और पानी देने का वादा किया गया है।

6. यमुना किनारे छठ पर्व घाट: छठ पर्व को महाकुंभ जैसा मनाने का वादा किया है। यमुनानदी के किनारे एक विशेष जगह आवंटित की जाएगी और उसका नाम प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के नाम पर रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली सूटकेस कांड से हटा पर्दा, पहले दबाया गला फिर उठाया खौफनाक कदम

कांग्रेस के चुनाव को लेकर बड़े वादे

1. युवा उड़ान योजना: बेरोजगार युवाओं को हर महीने 8500 रुपये सहायता के तौर पर दिए जाएंगे।

2. अप्रेंटिसशिप: बेरोजगार युवकों को एक साल की अप्रेंटिसशिप देने का वादा भी सरकार ने किया है।

3. सस्ता सिलेंडर: 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा।

4. मुफ्त राशन किट: साथ ही गरीबों को मुफ्त राशन किट प्रदान करने का भी वादा किया गया है।

5. फ्री बिजली: 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया गया है।