सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में धोबियों का दिल जीतने के लिए अरविंद केजरीवाल कई तरह के वादे उनसे करते हुए दिखाई दिए हैं। आइए एक-एक करके जानते हैं उन वादों के बारे में यहां।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी के दिन होने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस आने वाले चुनाव को लेकर कई तरह की घोषणाएं करती हुई दिखाई दे रही है। ताकि वो लोगों का दिल जीत सकें और एक बार फिर से उनकी सरकार आ सकें। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अब धोबियों को याद करते हुए उनके लिए कई चीजों का ऐलान किया हैं। आइए जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल ने धोबियों के लिए किए हैं कौन से वादे।

अपनी बात रखते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं धोबी समाज के लोगों द्वारा रखी गई मांगों को कबूल करता हूं। हमारी सरकार बनने पर दिल्ली सरकार धोबी समुदाय कल्याण बोर्ड का गठन करेगी। अभी ऐसा कोई भी प्लेटफॉर्म नहीं बना है जो इनकी परेशानियों को सुनकर उसका हल निकाल सकें। इसके गठन से पूरी दिल्ली के धोबी समाज के लोग जाकर अपनी परेशानी को बता सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

BJP संकल्प पत्र पार्ट-2: KG से PG तक फ्री शिक्षा, ऑटो वालों की करा दी मौज

धोबियों को मिलेगी AAP की तरफ से ये तमाम सुविधाएं

इसके अलावा दिल्ली की अलग-अलग कॉलोनियों में प्रेस करने वाले थड्ड़े भी नियमित किए जाएंगे, जोकि कई जगहों पर नहीं है। इसके चलते उन्हें प्रशासन की तरफ से परेशान किया जाता है। धोबियों के रुके हुए लाइसेंस को दोबारा जारी करने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। धोबी समाज के लोगों को बिजली के रेट में भी छूट मिलने वाली है। इसके अलावा उन्हें अपने प्रोफेशन के लिए बिजली और पानी के दाम कॉर्मशियल के बयाज डोमेस्टिक लेवल पर लगाए जाएंगे। धोबी कल्याण बोर्ड ये फैसला करेगा कि रिटायर हुए धोबी के लिए क्या-क्या कल्याणकारी योजना बनानी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल कई सारी योजनाओं का ऐलान लोगों के बीच कर चुके हैं। उन्होंने ऑटो वालों, महिलाओं, बुजुर्गों समेत कई वर्ग के लोगों को अलग-अलग सुविधा उपलब्ध करवाने का वादा किया है।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली: पानी को लेकर इन इलाकों में मचेगी हाय तौबा, वक्त रहते कर ले ये जरूरी काम