दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को बड़े उत्साह के साथ करवा चौथ त्योहार मनाया। वह महिलाओं के साथ रस्मों में शामिल हुईं। चांद के निकलने का इंतजार किया। पूरे देश में पतियों की लंबी आयु के लिए व्रत रखा गया।
Karwa Chauth 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को अपने आवास पर करवा चौथ त्योहार मनाया। उन्होंने अन्य महिलाओं के साथ रस्मों में हिस्सा लिया। कई महिलाएं उनके घर इस शुभ त्योहार को मनाने आईं थीं।

शुभकामनाएं देते हुए सीएम गुप्ता ने कहा, "यह बहुत ही पवित्र अवसर है। देश भर में महिलाएं अपने पतियों के लिए व्रत रखती हैं। मैं देश की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देती हूं।"
गायिका जसपिंदर नरूला ने सीएम आवास पर मनाई खुशी
इस मौके पर शानदार जश्न देखने को मिला। गायिका जसपिंदर नरूला और अन्य महिलाओं ने सीएम आवास पर एक साथ नाच-गाकर खुशी मनाई। पूरे भारत में महिलाओं ने पारंपरिक रस्मों के साथ करवा चौथ मनाया। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज और मुरादाबाद में महिलाओं ने त्योहार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: पूजा की थाली कैसे सजाएं, नोट करें पूजा सामग्री जिनके बिना अधूरा है व्रत
इसी तरह, उत्तराखंड के देहरादून, गुजरात के गांधीनगर और पंजाब के अमृतसर में भी महिलाओं ने एक साथ मिलकर पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ इस त्योहार की रस्में निभाईं।

