Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ। अब सभी को 8 फरवरी का इंतजार है। इस दिन वोटों की गिनती होगी और नतीजे आएंगे। इससे पहले एग्जिट पोल आए हैं। अधिकतर में भाजपा की सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई है। गुरुवार को दो और एग्जिट पोल। इनमें भी कहा गया कि दिल्ली में भाजपा को जीत मिलने वाली है।

टुडेज चाणक्य और CNX एग्जिट पोल ने गुरुवार को बताया कि भाजपा दिल्ली में बड़े अंतर से चुनाव जीतने जा रही है। अगर एग्जिट पोल के अनुमान सही साबित होते हैं तो यह आप (आम आदमी पार्टी) और इसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ा झटका होगा। पिछले साल केजरीवाल को शराब घोटाला केस में आरोपों के चलते मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। हालांकि एग्जिट पोल के अनुमानों पर 100 फीसदी यकीन नहीं किया जा सकता। पहले कई ऐसे चुनाव हुए हैं जब एग्जिट पोल के नतीजे गलत साबित हुए हैं।

टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल: भाजपा को मिल सकती हैं 50 से ज्यादा सीटें

टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि भाजपा को 51 सीटें मिल सकती हैं। इस संख्या में 6 सीटों का अंतर आ सकता है। आप को 19 सीटें मिलने का अनुमान है। इसमें 6 सीटों का अंतर हो सकता है। अन्य के खाते में तीन सीट जा सकते हैं।

 

Scroll to load tweet…

 

CNX एग्जिट पोल: भाजपा को मिल सकती है 49-61 सीटें

CNX एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि भाजपा को 49-61 सीटें मिल सकती हैं। आप को 10-19 और कांग्रेस को 1 सीट मिल सकती है।

 

Scroll to load tweet…

 

यह भी पढ़ें- दिल्ली में किसकी सरकार? रिजल्ट से ठीक एक दिन पहले महाकुंभ में खुल गया 'राज'

दिल्ली में सरकार बनाने के लिए चाहिए 36 सीटें

बता दें कि दिल्ली विधानसभा के सदस्यों की संख्या 70 है। यहां बहुमत का आंकड़ा 36 है। सरकार बनाने के लिए 36 विधायकों को समर्थन चाहिए। बुधवार को आए अधिकतर एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की कि पिछले दो दिल्ली विधानसभा चुनावों में 10 से भी कम सीट जीतने वाली भाजपा 27 सालों बाद राजधानी में फिर से सत्ता में आ सकती है।