सार
Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा। करीब 1.56 करोड़ मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। वोटिंग के लिए चुनाव आयोग ने 13,766 मतदान केंद्र बनाए हैं।
वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे जांचें?
अगर आपको भी दिल्ली में वोट डालना है तो मतदान के लिए जाने से पहले वोटर लिस्ट में अपना नाम खोज लेना सुविधाजनक होगा। इसके लिए आप चुनाव आयोग ने ऑनलाइन सुविधा दी है। आइए जानते हैं यह कैसे होगा।
स्टेप 1: भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://www.eci.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: “मतदाता सूचना” या “मतदाता सेवाएं” सेक्शन खोजें और उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: आपके पास अपने मतदाता विवरण खोजने के लिए दो विकल्प मिलेंगे।
EPIC नंबर द्वारा: यदि आपके पास अपना EPIC (वोटर आईडी) नंबर है तो उसे सर्च फील्ड में डालें।
EPIC नंबर के बिना: यदि आपके पास अपना EPIC नंबर नहीं है, तो आप इन स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।
राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल https://voters.eci.gov.in/ पर जाएं।
अपना नाम, जन्मतिथि, पिता या पति का नाम, लिंग और राज्य सहित अपना विवरण दर्ज करें।
सर्च पर क्लिक करें और आपका EPIC नंबर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
मतदाता पर्ची क्या है?
मतदाता पर्ची चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा जारी किया जाने वाला दस्तावेज है। इसमें पात्र मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी होती है। उनका नाम, उम्र, लिंग, विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्र का विवरण दिया जाता है। इसमें कमरा नंबर, डेट और मतदान का समय दिया जाता है।
ऑनलाइन वोटर स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
1. चुनाव आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाएं।
2. होमपेज पर "E-EPIC Download" सेक्शन खोजें।
3. आवश्यक जानकारी देकर रजिस्टर करें।
4. अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
5. अपना वोटर आईडी कार्ड नंबर दर्ज करें और सर्च पर क्लिक करें।
6. आपको अपने मोबाइल नंबर पर OTP मिलेगा। इसे देकर वेरिफिकेशन करें।
7. वेरिफिकेशन होने के बाद आप अपनी वोटर स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
मतदान के लिए अनिवार्य डॉक्यूमेंट क्या हैं?
मतदान के लिए जाते समय आप अपने साथ अपना एक पहचान पत्र ले जाना न भूलें। इसके लिए नीचे दिए गए पहचान पत्र में से किसी एक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
1. फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र
2. आधार कार्ड
3. पैन कार्ड
4. ड्राइविंग लाइसेंस
5. मनरेगा जॉब कार्ड
6. पासपोर्ट
7. फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज
8. सेवा पहचान पत्र (सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र द्वारा जारी)
9. पासबुक (फोटो युक्त, बैंक या डाकघर द्वारा जारी)
10. दिव्यांग विशिष्ट पहचान पत्र
11. स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजनाओं के तहत जारी)
12. एमपी/एमएलए आधिकारिक पहचान पत्र
13. स्मार्ट कार्ड (आरजीआई द्वारा एनपीआर के तहत जारी)