सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत मिलने के बाद राज्य में भाजपा सरकार बनने जा रही है। भाजपा ने 500 रुपए में गैस सिलेंडर से लेकर महिलाओं को 2500 रुपए देने और यमुना नदी को साफ करने जैसे कई बड़े वादे किए हैं।

Delhi Assembly Election 2025 Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आ गए हैं। भाजपा को 48 सीटों पर जीत मिली है। राज्य में बड़े बहुमत से भाजपा सरकार बनने जा रही है। अब मौका होगा भाजपा के लिए अपने चुनावी वादों को पूरा करने का। भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो राजधानी दिल्ली के लिए कई बड़े वादे किए हैं। आइए इनपर डालते हैं एक नजर और जानते हैं कि आने वाले समय में दिल्ली कितनी बदल जाएगी।

दिल्ली की जनता से भाजपा के चुनावी वादे

  • तीन साल में यमुना नदी साफ हो जाएगी। एक रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा।
  • तीन साल में कूड़े के पहाड़ खत्म हो जाएंगे।
  • 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेंगे। होली-दीवाली पर मुफ्त मिलेगा।
  • गरीब तबके की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए मिलेंगे।
  • कैबिनेट की पहली बैठक में आयुष्मान भारत योजना लागू करने का फैसला होगा। 10 लाख रुपए तक का इलाज होगा।
  • 60-70 साल उम्र वाले सीनियर सिटीजन को हर महीने 2500 रुपए पेंशन मिलेगा। 70 साल से अधिक उम्र होने पर पेंशन की राशि 3000 रुपए होगी।
  • KG से PG तक की पढ़ाई मुफ्त।
  • 13000 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इससे दिल्ली की हवा साफ होगी। दिल्ली को 100 फीसदी इलेक्ट्रिक बस सिटी बनाया जाएगा। कनेक्टिविटी बढ़ाने पर 20 हजार करोड़ रुपए निवेश होंगे।
  • दिल्ली के आसपास के हाईवे को विकसित करने पर 65 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।
  • नए कॉलेज बनेंगे। तीन 2026 तक तैयार हो जाएंगे।
  • ऑटो, टैक्सी और ई-रिक्शा ड्राइवर को 10 लाख रुपए का जीवन बीमा और 5 लाख रुपए का एक्सीडेंट इंश्योरेंस मिलेगा। ये बीमा लाभ घरों में काम करने वालों और सफाई कर्मियों को भी मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- Delhi Assembly Election results 2025: महज कुछ सौ वोटों से हार गए ये 12 दिग्गज नेता, देखें पूरी लिस्ट

  • अटल कैंटिन से 5 रुपए में पोषक खाना मिलेगा।
  • गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपए और 6 न्यूट्रिशन किट्स मिलेंगे।
  • दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाएं देने वाले छात्रों को 15000 रुपए की मदद मिलेगी।
  • टेक्निकल और वोकेशनल कोर्स के लिए SC वर्ग के छात्रों को हर महीने 1 हजार रुपए मिलेंगे।
  • दिल्ली के युवाओं के लिए 50 हजार सरकारी नौकरी के अवसर मिलेंगे। 20 लाख युवाओं को रोजगार और स्व-रोजगार के अवसर मिलेंगे।
  • 1700 अनअथॉराइज्ड कॉलनी में रहने वालों को संपत्ति का अधिकार मिलेगा।
  • व्यापारियों की राहत के लिए 6 महीने में एक ज्यूडिशियल अथॉरिटी का गठन होगा। यह सील किए गए दुकानों को खोलने पर फैसला लेगा।
  • एक भव्य महाभारत कोरिडोर का निर्माण होगा।

यह भी पढ़ें- Delhi Election BJP celebrations: पीएम मोदी बोले-एक दशक की आप-दा से दिल्ली मुक्त हुई

  • रजिस्टर्ड वर्कर्स को तीन लाख रुपए लोन की सुविधा मिलेगी। उन्हें टूलकिट्स खरीदने के लिए 10 हजार रुपए मदद दी जाएगी।
  • शरणार्थी कॉलोनियों को फ्रीहोल्ड संपत्ति का दर्जा दिया जाएगा, जिससे परिवारों को अनिश्चितता से मुक्ति मिलेगी।
  • कुशासन और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति होगी। एक SIT का गठन होगा।