Published : Feb 09 2025, 09:22 AM IST | Updated : Feb 09 2025, 02:59 PM IST Delhi Live: आतिशी ने दिया CM पद से इस्तीफा, अमित शाह से मिलने पहुंचे जेपी नड्डा
सार
Delhi Assembly Election 2025 Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीत ली हैं। आप को सिर्फ 22 सीटें मिलीं। कांग्रेस का खाता नहीं खुला। चुनाव में भाजपा ने सीएम का चेहरा घोषित नहीं किया था। अब सबकी नजर इस बात है कि सीएम की कुर्सी किसे मिलती है। रेस में प्रवेश वर्मा, बांसुरी स्वराज, स्मृति ईरानी और दुष्यन्त गौतम समेत कई बड़े नाम हैं।
दिल्ली चुनाव: सतीश उपाध्याय ने चुनाव जिताने के लिए लोगों को दिया धन्यवाद
मालवीय नगर से बीजेपी के विजयी उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने कहा, "मुझे लोगों का प्यार और समर्थन मिला है, इसलिए उनका धन्यवाद करना मेरी जिम्मेदारी है। आज मैं अपनी धन्यवाद यात्रा के जरिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं।" सीएम के नाम को लेकर उपाध्याय ने कहा, "मुझे अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है।"
Scroll to load tweet…
दिल्ली चुनाव: 13 फरवरी के बाद शपथ ले सकते हैं नए सीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। उनके आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह 13 फरवरी के बाद हो सकता है।
Read Full Story उपराज्यपाल ने भंग की दिल्ली की सातवीं विधानसभा
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 8 फरवरी 2025 से दिल्ली की सातवीं विधानसभा को भंग कर दिया है।
जब तक हम लड़ते रहे भाजपा को हरा नहीं सकते: संजय राउत
शिव सेना (उद्धव ठाकरे) नेता संजय राउत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे पर कहा कि आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो यह दोनों पार्टियों की जिम्मेदारी थी। दोनों पार्टियां अलग-अलग लड़ीं और हार गईं। जब तक हम आपस में लड़ते रहेंगे भाजपा को नहीं हरा सकते।
Scroll to load tweet…
दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने की कवायद तेज, अमित शाह से घर पहुंचे जेपी नड्डा
दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने राज्य में सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पहुंचे हैं।
Scroll to load tweet…
दिल्ली चुनाव: उपराज्यपाल से मिलने पहुंचे अरविंदर सिंह लवली
दिल्ली विधानसभा चुनाव में गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विजयी उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली उपराज्यपाल से मिलने राज निवास पहुंचे।
Scroll to load tweet…
Delhi Assembly Election2025: आतिशी ने सीएम पद से दिया इस्तीफा
आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वह उपराज्यपाल के पास पहुंचीं और इस्तीफा पत्र सौंपा।
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी बोले-गजब का व्यक्ति है केजरीवाल, कहा बच्चों को डॉक्टर बनाएंगे और...
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "गजब का व्यक्ति है केजरीवाल। कहा था कि गरीब के बच्चों को डॉक्टर बताऊंगा, इंजीनियर बनाऊंगा और शराब की दुकानें खोल दीं।"
Scroll to load tweet…
दिल्ली सचिवालय से बाहर नहीं जाएगी कोई फाइल, प्रवेश पर रोक
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। भाजपा ने दिल्ली सरकार के कामकाज की जांच कराने की बात कही है। इसके चलते दिल्ली सचिवालय ने शनिवार को बिना अनुमति के परिसर से फाइलें, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड बाहर ले जाने पर रोक लगा दी है। परिसर में लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है। सुरक्षा उपायों को मजबूत किया गया है।
Read Full Story Delhi Assembly Election: प्रवेश वर्मा ने स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा को अर्पित की पुष्पांजलि
नई दिल्ली सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने अपने पिता और दिल्ली के पूर्व सीएम स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा पुष्पांजलि अर्पित की।
Delhi Assembly Election: प्रवेश वर्मा ने बाबा भैरव मंदिर में की पूजा
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के मुंदका स्थित बाबा भैरव मंदिर में पूजा की।
Scroll to load tweet…
दिल्ली चुनाव: प्रवेश वर्मा बोले- 1993 की यादें ताजा हो गईं
नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल को हराने वाले भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने कहा, "भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का मौका दिया। मैं सभी निर्वाचित विधायकों को बधाई देता हूं। बाहरी दिल्ली की सभी सीटें भाजपा ने जीत ली हैं। 1993 की यादें ताजा हो गई हैं। मैं सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं कि आपने भाजपा को इतनी सीटें जिताई हैं कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं। डॉ. साहिब सिंह वर्मा के सभी सपने पूरे होंगे। पीएम मोदी के सभी संकल्प पूरे होंगे। हम दिल्ली को सुंदर बनाएंगे।"