सार
नई दिल्ली। 5 फरवरी के दिन दिल्ली विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए कालकाजी सीट पर से सीएम आतिशी ने अपना नामांकन दाखिल करवा दिया है। इसके जरिए उन्होंने अपनी राजनीतिक गुंज का आगाज कर दिया है। सीएम आतिशी का नामांकन दाखिल करने से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अधिकारियों को नामांकन पत्र जमा करवाती हुई नजर आ रही हैं। सीएम आतिशी को सोमवार के दिन नामांकन जारी करवाना था, लेकिन वो रैली और कई वजहों के चलते ऐसा नहीं करवा पाईं, लेकिन आज उन्होंने नामांकन दाखिल करवाते हुए अपनी विपक्षी पार्टियों के लिए खुद को तैयार कर लिया है।
वहीं, इससे पहले सीएम आतिशी की मुसीबत बढ़ती हुई दिखाई दी थी। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। नई दिल्ली जिले के नॉर्थ एवेन्यू थाने में आप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप लगाया गया है कि आप फर्जी फोटो लगाकर प्रचार करने में जुटी हुई है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक कमेटी भी गठित कर दी है।
ये भी पढ़ें-
दिल्ली चुनाव से पहले प्रवेश वर्मा पर बड़ा एक्शन, क्या होगा अब बीजेपी का?
रमेश बिधूड़ी-अलका लांबा के साथ जबरदस्त मुकाबला
आतिशी का इस सीट पर से रमेश सिंह बिधूड़ी से जबरदस्त टक्कर मिलने वाली है। ऐसा इसीलिए क्योंकि वो काफी अनुभवी राजनेता है। दक्षिण दिल्ली से पूर्व सांसद और तुगलकाबाद से तीन बार विधायक रह चुके नेता को उनके मजबूत रिकॉर्ड की वजहग से जाना जाता है। उन्होंने 2002,2003 और 2013 में उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने इस सीट से अलका लांबा को उतारा है। जोकि पहले आम आदमी पार्टी का हिस्सा थी, लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। 1994 से 2014 तक कांग्रेस में अलका लांबा बनी रही थी। बाद में फिर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई। मगर बाद में वो फिर कांग्रेस का हाथ थामते हुए दिखाई दी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 8 फरवरी के दिन वोट की गिनती होने वाली है।
ये भी पढ़ें-
भाग जा यहां से वरना...JE के पीछे डंडा लेकर भागी महिला, डॉन बनकर दी धमकी