सार

दिल्ली चुनावों के बीच केजरीवाल पर खतरे का इनपुट! नामांकन से पहले मंदिर गए, कहा- 'ऊपरवाला' बचाएगा। जानें क्या है पूरा मामला।

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पूरी तरह से तैयार हो रहे हैं। अरविंद केजरीवाल पर खतरे का इनपुट सामने आया है। ऐसे में घबराने की बजाए अरविंद केजरीवाल लोगों के बीच उतरे। वो आज नामांकन करने से पहले मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनकी जान को खतरा है और इंटेलिजेंस इनपुट भी सामने आया है। तो इस सवाल का उन्होंने बेहद ही बहादुरी के साथ जवाब दिया। अरविंद केजरीवाल ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हाथ जोड़ लिए और कहा कि ऊपर वाली ही उन्हें बचाएगा।

खलिस्तानी हमले की धमकी के बीच अऱविंद केजरीवाल अपना नामांकन भरने के लिए निकले थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा ,'जाको राखे साइयां मार सके ना कोय। भगवान मेरे साथ हैं। जब तक लाइफलाइन है, तब तक जिंदा रहेंगे, जिस दिन लाइफलाइन खत्म हो जाएगी। उस दिन ऊपरवाला उठा लेगा। दरअसल दिल्ली चुनावों के बीच सुरक्षा एजेंसियों को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर खतरे का इनपुट मिला है। इसमें अरविंद केजरीवाल पर हमला करने की बात सामने आई है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को देखते हुए रिव्यू किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि अरविंद केजरीवाल को जेड-प्लस सुरक्षा मिली हुई है, लेकिन ऐसे खतरों के इनपुट मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ जाती है।

पहले भी हो चुके अरविंद केजरीवाल पर हमला

2019 में जब लोकसभा चुनाव चल रहे थे। उस वक्त अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली के सुल्तानपुरी पहुंचे थे। इस दौरान उनकी कार के पास एक युवक आया और केजरीवाल के मुंह पर थप्पड़ मार दिया। 2014 में भी अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ था, जिस वक्त वो गुजरात में चुनाव प्रचार करने गए थे। ऐसे में अरविंद केजरीवाल को सुरक्षा उपलब्ध करवाना दिल्ली पुलिस के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी बन चुकी है।