Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • शहीदों का पार्थिव शरीर देखते ही फूट पड़ा आंसूओं का सैलाब, सीएम भूपेश बघेल ने दिया अर्थी को कंधा-आंखें नम कर देंगी तस्वीरें

शहीदों का पार्थिव शरीर देखते ही फूट पड़ा आंसूओं का सैलाब, सीएम भूपेश बघेल ने दिया अर्थी को कंधा-आंखें नम कर देंगी तस्वीरें

छत्तीसगढ़ (दंतेवाड़ा)। छत्तीसगढ़ के इतिहास में 26 अप्रैल का दिन नक्सलियों की कायराना हरकत के रूप में दर्ज हो गया। बुधवार को सड़क पर IED ब्लास्ट में डीआरजी के 10 जवान और एक सिविलियन की मौत हो गई। 

Rajkumar Upadhyaya | Updated : Apr 27 2023, 03:03 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image
Image Credit : twitter

सीएम भूपेश बघेल गुरुवार को दंतेवाड़ा पुलिस लाइन कार्ली पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धां​जलि दी। उन्होंने शहीद जवानों की अर्थी को कंधा भी दिया। 

210
Asianet Image
Image Credit : twitter

शहीदों को पूरे सम्मान के साथ विदाई दी गई। सीएम बघेल को चुनाव प्रचार के लिए कर्नाटक जाना था। पर नक्सली हमले के बाद उन्होंने अपने सारे प्रोग्राम कैंसिल कर दिए थे।

310
Asianet Image
Image Credit : twitter

सीएम भूपेश बघेल ने शहीदों के परिजनों से भी मुलाकात की। रोते-बिलखते परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया। इस दौरान खुद सीएम बघेल भी भावुक हो गए।

410
Asianet Image
Image Credit : twitter

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह घटना नक्सलियों की हताशा बता रही है। उन्हें ज्यादा नुकसान होगा। जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।

510
Asianet Image
Image Credit : twitter

पुलिस लाइन का नजारा दिल दहला देने वाला था। शहीदों के परिजन भी पुलिस लाइन पहुंचे थे। परिजन शहीदों के शव देखकर फूट-फूट कर रोने लगे। किसी को पुलिस के जवान संभाल रहे थे। कोई अपने माथे पर हाथ रखकर विलाप कर रहा था। 

610
Asianet Image
Image Credit : twitter

परिसर में रूदन की आवाज सुनकर वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो गया। मासूम बच्चों को गोद में लेकर महिलाएं भी पहुंची थीं। सुरक्षाकर्मी कुर्सी पर बैठी रो रही महिलाओं को सहारा देकर ढांढ़स बंधा रहे थे। 

710
Asianet Image
Image Credit : twitter

अंतिम दर्शन के समय परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। यह देखकर मौजूद पुलिसकर्मियों की आंखें भी नम दिखाई दीं। पुलिसकर्मी शहीदों के परिजनों को शांत कराने की कोशिश में जुटे थे।

810
Asianet Image
Image Credit : twitter

उधर, बुधवार से ही नक्सली हमले में मौत की खबर के बाद से परिजनों के आंसू थमे नहीं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। 

910
Asianet Image
Image Credit : twitter

कुछ लोगों का रोने की वजह से गला सूख जा रहा था। पुलिसकर्मी उन्हें पानी पिला रहे थे। यह तस्वीरें दिल को झकझोरने वाली हैं।

1010
Asianet Image
Image Credit : twitter

आपको बता दें कि बुधवार को दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सली हमले में 10 जवान व एक सिविलियन की मौत हो गई। नक्सलियों ने सर्चिंग पर निकले जवानों की गाड़ियों को IED ब्लास्ट से उड़ा दिया था।

Rajkumar Upadhyaya
About the Author
Rajkumar Upadhyaya
राजकुमार उपाध्याय ने प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत की। दैनिक प्रभात होते हुए कई संस्थानों में भूमिकाएं बदलती रही। अब डिजिटल मीडिया के साथ सफर जारी है। इन्हें राजनीति, ब्यूरोक्रेसी और सोशल जस्टिस से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है। इन्हें 15+ साल का अनुभव है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories