MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • प्रियंका के स्वागत में 2 KM तक बिछाए गुलाब, तो सोनिया को राहुल ने ओढ़ाई शॉल...अधिवेशन की खास तस्वीरें

प्रियंका के स्वागत में 2 KM तक बिछाए गुलाब, तो सोनिया को राहुल ने ओढ़ाई शॉल...अधिवेशन की खास तस्वीरें

कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन के दूसरे दिन यानि आज पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधन हुआ। इस दौरान आने वाले समय के लिए योजना और सत्ताधारी पार्टी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

 

Arvind Raghuwanshi | Updated : Feb 25 2023, 02:07 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
Image Credit : google

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का  85वां महाधिवेशन चल रहा है। अधिवेशन के आज दूसरे दिन कांग्रेस के की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी-राहुल गांधी, और वर्तमान में पार्टी के प्रिसिडेंट मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे हैं। इसके आलावा देश के सभी राज्यों के कांग्रेस शासित मुख्यमंत्री और मंत्री-विधायक भी इस समय रायपुर में मौजूद हैं। लेकिन इन सबके बीच प्रियंका गांधी का वेलकम चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में को मखबल सा बना दिया।

25
Asianet Image
Image Credit : google

दरअसल, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंची थीं। जहां छत्तीसगढ़ सरकार और राज्य के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट से लेकर अधिवेशन स्थल तक जगह-जगह फूल मलाओं से वेलकम गया। इतना ही नहीं एक जगह तो प्रियंका के अभिनंदन के लिए 2 किमी तक सड़कों पर फूलों की पंखुड़ियां बिछाई गईं।

35
Asianet Image
Image Credit : google

बता दें कि आज महाधिवेशन के दूसरे दिन यानी आज सुबह फ्लैग होस्टिंग की गई। इसके बाद सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने अधिवेशन को संबोधित किया। इस दौरान खरगे ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

45
Asianet Image
Image Credit : google

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अधिवेशन को संबोधित किया। तस्वीर में देख सकते हैं किस तरह अधिवेशन के बीच बैठक से उठकर सोनिया गांधी को शॉल ओढ़ाते हुए दिखे राहुल गांधी।

55
Asianet Image
Image Credit : google

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन राजधानी रायपुर को दुल्हन की तरह सजा  दिया गया है। जगह-जगह सड़कों पर कांग्रेस नेताओं के फोटो और बैनर लगे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ संस्कृति और परंपराएं-प्रतिमाएं लगाई गई हैं।

Arvind Raghuwanshi
About the Author
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी, 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और स्टेट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। उन्हें नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव है। वह दैनिक भास्कर, पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories