Phulparas Assembly Election 2025: फुलपरास विधानसभा चुनाव 2025 (Phulparas Assembly Election 2025) बेहद दिलचस्प रहा। 2025 में एक बार फिर जेडीयू से शीला कुमार को जनता ने अपना नेता चुन लिया है।

Phulparas Assembly Election 2025: फुलपरास विधानसभा चुनाव 2025 (Phulparas Assembly Election 2025) बेहद दिलचस्प रहा। पिछले चार विधानसभा चुनावों में जेडीयू ने लगातार जीत दर्ज की है। 2010 और 2015 में गुलजार देवी और 2020 में शीला कुमारी ने जीत हासिल कर पार्टी का किला मजबूत किया। अब 2025 में एक बार फिर शीला कुमार को जनता ने अपना नेता चुन लिया है।

फुलपरास विधानसभा सीट का इतिहास

फुलपरास विधानसभा सीट पर जेडीयू का मजबूत रिकॉर्ड रहा है। इस सीट पर यादव, ब्राह्मण, भूमिहार, मुस्लिम और अनुसूचित जाति के मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। यहां जातीय समीकरण का संतुलन चुनाव परिणाम तय करता है।

2010 फुलपरास विधानसभा चुनाव

  •  गुलजार देवी (JDU)- 36,113 वोट
  •  वीरेंद्र कुमार चौधरी (RJD)-23,769 वोट
  •  जीत का अंतर- 12,344 वोट

2015 फुलपरास विधानसभा चुनाव

  •  गुलजार देवी (JDU) - 64,368 वोट
  •  राम सुंदर यादव (BJP)- 50,953 वोट
  •  जीत का अंतर - 13,415 वोट

2020 फुलपरास विधानसभा चुनाव

  •  शीला कुमारी (JDU)- 75,116 वोट
  •  कृपानाथ पाठक (INC)- 64,150 वोट
  •  जीत का अंतर- 10,966 वोट

खास बात: यहां मुकाबला कड़ा रहा और पहली बार गुलजार देवी की जगह शीला कुमारी को टिकट दिया गया, जिन्होंने शानदार जीत दर्ज की।

2025 का सस्पेंस-कौन होगा विजेता?

फुलपरास विधानसभा चुनाव 2025 में एक बार फिर जेडीयू की तरफ से शीला कुमारी को टिकट मिलने की संभावना है। वहीं, कांग्रेस, राजद और महागठबंधन मिलकर इस सीट को जीतने की रणनीति बना सकते हैं। पिछले तीन चुनावों के परिणाम बताते हैं कि यहां विपक्ष का वोट बंटने से जेडीयू को लगातार फायदा मिला है। अब देखना होगा कि 2025 में क्या तस्वीर बदलती है या जेडीयू अपना गढ़ बचा लेती है।