Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Bihar
  • Tejashwi Yadav की बेटी को गोद में लेकर दुलारने लगे CM Nitish Kumar, देखें Photos

Tejashwi Yadav की बेटी को गोद में लेकर दुलारने लगे CM Nitish Kumar, देखें Photos

बिहार के सीएम नीतीश कुमार विपक्षी एकता को धार देने के लिए चार दिवसीय दिल्ली यात्रा पर हैं। मंगलवार को उन्होंने मीसा भारती के आवास जाकर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी। 

Rajkumar Upadhyaya | Updated : Apr 12 2023, 03:23 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
Image Credit : twitter

बुधवार को वह डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के न्यू फ्रेंड्स कालोनी स्थित आवास पहुंचे, उनकी पत्नी राजश्री यादव से मिलें और उनकी बेटी कात्ययानी को भी आशीर्वाद दिया। उन्होंने नवजात बच्ची को पहली बार अपनी गोद में लिया और उसे दुलारा। इस दौरान वह कुछ देर तक बच्ची को निहारते भी रहे।

27
Asianet Image
Image Credit : twitter

तेजस्वी यादव ने उस दौरान की तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट भी की हैं। जिसमें नीतीश कुमार बच्ची को गोद में लिए मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान वह तेजस्वी यादव और राजश्री यादव से भी बात करते हुए दिख रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर नीतीश कुमार महीनों से विपक्षी एकता को मजबूत करने की बात करते दिख रहे थे। अब उसी विपक्षी एकता का खाका खींचने के लिए वह दिल्ली यात्रा पर हैं।

37
Asianet Image
Image Credit : twitter

तेजस्वी यादव ने ट्वीट की गई तस्वीरों के साथ लिखा है कि आदरणीय अभिभावक सीएम नीतीश कुमार जी ने सुपुत्री कात्यायनी को अपना आशीर्वाद और प्यार दिया। इस दौरान नीतीश कुमार ने नवजात बच्ची को तोहफा भी दिया।

47
Asianet Image
Image Credit : twitter

तस्वीरों में तेजस्वी यादव तोहफे को अपने हाथों में पकड़े हुए दिख रहे हैं। अब नीतीश कुमार ने बेटी को ​गिफ्ट के रूप में क्या दिया है। यह तेजस्वी और राजश्री ही देखेंगे।

57
Asianet Image
Image Credit : twitter

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी लालू यादव की पोती को अपने गोद में लिया और उसे अशीर्वाद दिया।

67
Asianet Image
Image Credit : twitter

आपको बता दें कि तेजस्वी यादव और राजश्री यादव पिछले वर्ष परिणय सूत्र में बंधे थे। तेजस्वी यादव से ईडी की पूछताछ के दौरान राजश्री का स्वास्थ्य भी बिगड़ गया था। राजश्री यादव को भी ईडी ने पूछताछ के दौरान बिठा रखा था। तभी यह खबर आई थी कि तेजस्वी यादव पिता बनने वाले हैं और उसके कुछ दिनों बाद तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी थी कि वह पापा बन गए हैंं।

77
Asianet Image
Image Credit : twitter

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी बच्ची को देखने अस्पताल पहुंची थी। उस दरम्यान लालू यादव ने जब पहली बार अपनी पोती को गोद में उठाया था। तब भावुक हो गए थे। उन्होंने उस पल की तस्वीरें भी ट्विटर पर साझा की थी।

Rajkumar Upadhyaya
About the Author
Rajkumar Upadhyaya
राजकुमार उपाध्याय ने प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत की। दैनिक प्रभात होते हुए कई संस्थानों में भूमिकाएं बदलती रही। अब डिजिटल मीडिया के साथ सफर जारी है। इन्हें राजनीति, ब्यूरोक्रेसी और सोशल जस्टिस से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है। इन्हें 15+ साल का अनुभव है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories